पिकअप लूट मामले में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

चंद्रमंडी थाना क्षेत्र में बीते 14 सितंबर को पिकअप वाहन लूट मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

झाझा . चंद्रमंडी थाना क्षेत्र में बीते 14 सितंबर को पिकअप वाहन लूट मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. लूटे गये पिकअप को पुलिस ने चार घंटे के अंदर घटनास्थल से कुछ किलोमीटर की दूरी से बरामद कर लिया था. प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि बीते 14 सितंबर को चालक चकाई थाना क्षेत्र के गाढ़ी सिमरिया गांव निवासी रूपेश कुमार राय व सहचालक कौशल कुमार पीकअप संख्या जेएच 04 यू 0751 को लेकर 3:00 बजे रात्रि में बामदह से बासुकीटांड़ की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में ग्राम चौफला से 500 मी पूरव श्मशान घाट के समीप तीन-चार अज्ञात अपराधियों ने सड़क पर बोल्डर, श्मशान घाट का खाट एवं लकड़ी रखकर कर चालक व उपचालक के साथ मारपीट करते हुए दोनों को बगल के पेड़ में बांध दिया. दोनों का मोबाइल व पिकअप लेकर फरार हो गये. घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के दिशा-निर्देश में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में अविलंब एक एसआइटी टीम का गठन कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. अनुसंधान के दौरान 23 सितंबर को घटना की पूरी जानकारी पुलिस को मिल गयी. इसमें जमुई थाना क्षेत्र के खैरमा गांव निवासी गुलाबी यादव का पुत्र केदार कुमार उर्फ खेसारी लाल यादव, जमुई थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी मथुरा गोस्वामी का पुत्र छोटू गोस्वामी, जमुई थाना क्षेत्र के उझंडी गांव निवासी शैलेंद्र सिंह का पुत्र नीरज सिंह को उसके घरों से गिरफ्तार किया गया. लूटे गये दो मोबाइल भी बरामद कर लिये गये. एसडीपीओ ने बताया कि घटना के चार घंटे के अंदर ही लूटे गये पिकअप को थाना क्षेत्र के एक सड़क से लावारिस हालत में बरामद कर लिया गया था. उन्होंने बताया कि छोटू गोस्वामी व नीरज सिंह पहले भी इस तरह के घटना को अंजाम दे चुका है और दोनों लूटकांड में जेल भी जा चुके हैं. छापेमारी दल में चंद्रमंडी थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार, पुलिस पदाधिकारी दीपक कुमार के अलावा डीआईयू टीम व जिला विशिष्ट असूचना इकाई के लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >