Samastipur News:विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के पंच शहीद द्वार साखमोहन के समीप सोमवार की देर संध्या पिस्तौल के बल पर दंपति के साथ लूटपाट मामले में प्राथमिकी खदियाही निवासी सत्येन्द्र कुमार ने दर्ज करायी है. जिसमें दो व्यक्ति को नामजद व एक अज्ञात को आरोपित किया गया है. कहा गया है कि वह बड़कुड़वा से बाइक सवार होकर पत्नी और बच्चे के साथ घर आ रो थे. वह डीपीएस स्कूल और साखमोहन चौराहा गेट के समीप पहुंचे. तभी पीछे से एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति आये. बगल में गाड़ी चलाते हुए घेर लिया. पिस्टल सटाकर मोबाइल, बीस हजार रुपए, पत्नी का ढ़ोलना और चेन छीन लिया. इसके बाद तीनों बाइक सवार गंगौली की ओर भागने लगे. दर्ज प्राथमिकी में कर्रख के रामबाबू ठाकुर, गंगोली के रोशन राय एवं एक अज्ञात को आरोपित किया गया है. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पुलिस कांड अंकित कर अनुसंधान में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
