जमुई . जिला मुख्यालय के गांधी पुस्तकालय के समीप स्थित सार्वजनिक छोटी दुर्गा मंदिर में इस वर्ष धूमधाम से दुर्गा पूजा मनायी जायेगी. छोटी दुर्गा के नाम से विख्यात इस दुर्गा मंदिर में श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना करने मात्र से ही श्रद्धालुओं के सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. जानकारी देते हुए सार्वजनिक छोटी दुर्गा पूजा समिति के सदस्य पप्पू पांडेय, टिंवकल पांडेय ने बताया कि आजादी के पूर्व से ही इस जगह पर लाल बाबा के देख-रेख में मां दुर्गा की प्रतिमा का स्थापना कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है.
82 वर्ष पहले हुई थी पूजा की शुरुआत
गांधी पुस्तकालय के समीप स्थित सार्वजनिक छोटी दुर्गा मंदिर में वर्ष 1942 से लगातार पूजा की जा रही है. शुरू में स्थानीय निवासियों ने मिलकर पूजा की शुरुआत की थी जो आज तक जारी है. इस वर्ष आकर्षक सजावट के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है.-दस फीट से अधिक ऊंची प्रतिमा का हो रहा निर्माण
पूजा समिति के सदस्य द्वारा बताया गया कि इस बार यहां 10 फुट ऊंची प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है. इसके साथ ही अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी बनाई जा रही है. सदस्यों द्वारा बताया गया कि लगभग 20 वर्षों से मुंगेर जिले के बरियारपुर निवासी लक्ष्मी पंडित द्वारा प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है. वैसे तो जिले की दुर्गा पूजा का कोई जवाब नहीं है. यहां हर वर्ष एक से बढ़कर एक मां दुर्गा की प्रतिमाएं तथा पूजा पंडालों का निर्माण कराया जाता रहा है. विशेष रूप से शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं को देखने के लिए जिले के साथ-साथ आस-पड़ोस के जिले से भी भारी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं. इससे जिले की पूजा समितियों का उत्साह और बढ़ जाता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
