Samastipur News:भाकपा माले ने शुरू किया अनिश्चितकाल अनशन

भाकपा माले के बैनर तले बुधवार को शहवाज तौहीदी, वसाम तौहीदी एवं मुखलिस तौहीदी ने अंचल-प्रखंड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है.

Samastipur News:ताजपर : प्रखंड के शाहपुर बघौनी पंचायत के रजिस्टर टू में रैयत का नाम काटकर नये रैयत का नाम जोड़ कर जमीन बिकवाने एवं सुधार कर पुनः नाम दर्ज करने की मांग को अनसुना करने के खिलाफ भाकपा माले के बैनर तले बुधवार को शहवाज तौहीदी, वसाम तौहीदी एवं मुखलिस तौहीदी ने अंचल-प्रखंड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है. मौके पर सभा की गयी. अध्यक्षता प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की. सभा को प्रभात रंजन गुप्ता, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, मो. एजाज, आसिफ होदा, मो. क्यूम, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, मनोज साह, मो. नेयाज, मो. नासीर, अरशद अली, मो. मिनहाजुलहक, फैयाज तौहीदी, संजीव राय, आदि ने संबोधित किया. भाकपा माले प्रखंड सचिव श्री सिंह ने कहा कि अंचल में भ्रष्टाचार इस कदर हावी है कि सबसे सुरक्षित समझे माने जाने वाले भू-अभिलेख रजिस्टर टू में हेराफेरी कर दी जाती है. अब किसी की जमीन पूर्णरूपेण सुरक्षित नहीं रही. उन्होंने शाहपुर बघौनी वार्ड 11 का उदाहरण देते हुए कहा कि अंचल में जमा रजिस्टर टू की जमाबंदी संख्या 75-76 में दर्ज नाम सालिम तौहीदी की जगह मोहम्मद वगैरह एवं पिता का नाम अब्दुल रहीम की जगह मोहीबुलहक जोड़ कर जमीन बिकवाने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है. अंचल में हेराफेरी के ऐसे अनेकों मामले हैं. सीओ को संज्ञान में देने के बाद भी सुधार करने में आनाकानी की जाती है. जब तक मांगें पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रखा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >