कांग्रेस पर्यवेक्षक पहुंचे जयनगर, कई मुद्दों पर चर्चा

कांग्रेस के संगठन चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक पूर्व गृह राज्य मंत्री सह एआइसीसी सदस्य माणिकराव ठाकरे जयनगर पहुंचे.

जयनगर. कांग्रेस के संगठन चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक पूर्व गृह राज्य मंत्री सह एआइसीसी सदस्य माणिकराव ठाकरे जयनगर पहुंचे. उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर संगठन पर चर्चा की. कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि बीजेपी से देश को मुक्ति दिलाना है. कार्यकर्ताओं की राय से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया जायेगा. मौके पर महिला कांग्रेस नेत्री अर्चना कुमारी, प्रखंड अध्यक्ष मिस्बाउद्वीन खान सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >