डीएस कॉलेज में बीसीए में चलाया गया स्वच्छता अभियान

डीएस कॉलेज में बीसीए में चलाया गया स्वच्छता अभियान

कटिहार डीएस कॉलेज के बीसीए में एनएसएस के तीनों इकाई द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस दौरान एनएसएस इकाई प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के कोडिनेरों ने स्वच्छता को लेकर छात्र- छात्राओं को संकल्प दिलाया. एनएसएस कोडिनेटर में डॉ मिथलेश कुमार, डॉ विवेकानंद, डॉ आशीष कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि गुरूवार को एक दिन एक घंटा एक साल राष्ट्रव्यापी श्रमदान का आयोजन भी किया गया. जहां बीसीए के छात्र छात्राएं एवं कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य एसके उपाध्याय द्वारा श्रमदान किया गया. राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवक बच्चियों द्वारा बीसीए की सफाई के साथ काॅलेज परिसर की सफाई में अहम भूमिका निभायी. इस दौरान छात्र- छात्राओं को अपने आसपास वातावरण को स्वच्छ व साफ करने का संकल्प भी दिलाया गया. डॉ मिथिलेश कुमार ने बताया कि इससे एक दिन पूर्व बुधवार को एनएसएस दिवस धूमधाम से मनाया गया. जिसमेें एनएसएस के छात्र छात्राओं को इसके महत्व से बोध कराया गया. इस मौके पर छात्र छात्राएं एवं कॉलेज के शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >