डकरा.
डकरा काॅलेज में बुधवार को एनएसएस का 56वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया. मुख्य अतिथि काॅलेज के प्राचार्य डाॅ पीके सिंह व विशिष्ट अतिथि पूर्व स्वयंसेवक कौशल कुमार शामिल हुए. कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो गजेंद्र यादव ने एनएसएस की जानकारी दी. बताया कि स्थापना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 100वीं जयंती के अवसर पर 24 सितंबर 1969 को किया गया था. डॉ सिंह ने कहा कि आदर्श वाक्य ””मैं नहीं बल्कि आप”” हैं, यह विचार निःस्वार्थ सेवा और सामुदायिक जुड़ाव को दर्शाता है. कौशल कुमार ने भी अपने विचार रखे. संचालन प्रो एके मुखर्जी ने किया. इस अवसर पर ललिता कुमारी, काजल कुमारी, पंकज कुमार, रवि गंझू, शाहिन परवीन, प्रिया कुमारी, चंपा कुमारी, सिम्पल कुमारी, रिमांजलि कुमारी आदि मौजूद थे.24 डकरा 02, कार्यक्रम में शामिल लोग.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
