Samastipur News:छठे वेतनमान पर मिल रहा बोनस, मनाया बढ़ोतरी दिवस

सातवें वेतन आयोग के न्यूनतम वेतनमान के अनुसार 46157 रुपये देने व रेलवे बोनस की घोषणा जल्द से जल्द करने के साथ अन्य मुद्दों के लिए बोनस बढ़ोतरी दिवस का समर्थन किया.

Samastipur News:समस्तीपुर : ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने बुधवार को प्रदर्शन किया. इसमें बोनस का रेट सातवें वेतन आयोग के न्यूनतम वेतनमान के अनुसार 46157 रुपये देने व रेलवे बोनस की घोषणा जल्द से जल्द करने के साथ अन्य मुद्दों के लिए बोनस बढ़ोतरी दिवस का समर्थन किया. यह विरोध-प्रदर्शन रैली विभिन्न स्टेशनों के नजदीक ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के केंद्रीय ज्वाइंट सेक्रेटरी रत्नेश वर्मा के नेतृत्व में की गई. बोनस की घोषणा करने व बोनस बढ़ोतरी के समर्थन में नारेबाजी की गयी. श्री वर्मा ने कहा कि इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन कमेटी के आह्वान पर देश के रेल जोन में बोनस बढ़ोत्तरी दिवस मनाया जा रहा है. केंद्र सरकार से रेलकर्मियों की ओर ध्यान आकृष्ट करने व छठे वेतन आयोग के वेतनमान को आधार बनाकर दिये जा रहे बोनस के रेट में सुधार करने का अनुरोध किया जा रहा है. इस बार सातवें वेतन आयोग के वेतनमान के आधार पर बोनस 46157 रुपये देने की मांग की. श्री वर्मा ने कहा कि आश्चर्य की बात यह है कि केंद्र सरकार एक तरफ जहां आठवें वेतन आयोग का गठन कर वेतन में बढ़ोत्तरी करने के लिए संकल्पित है वहीं दूसरी ओर बोनस छठे वेतनमान को आधार बनाकर दिया जा रहा है जो गलत है. मौके पर सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की गई. मौके पर रत्नेश वर्मा, संजय कुमार, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, रामाशीष महतो, गंगदेव कुमार, धनराज, अंगद कुमार साह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >