भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण, चलाया स्वच्छता अभियान

पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत कई जगहों पर पौधारोपण किया.

सोनो . पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत कई जगहों पर पौधारोपण किया. जिला भाजपा उपाध्यक्ष सह विधानसभा संयोजक रणजीत सिंह के नेतृत्व में सोनो प्रखंड अन्तर्गत बलथर,रक्सा, ढोढरी व केन्दुआ लेवार में आम, जामुन, बरगद, पीपल के पौधे लगाये गये. वहीं दूसरी ओर पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर आयोजित सेवा पखवारा के तहत सफाई अभियान भी चलाया गया. इसके तहत महान स्वतंत्रता सेनानी स्व बंधु महतो के उनके पैतृक गांव केंदुआ लेबार स्थित उनके स्मारक व प्रतिमा स्थल पर साफ सफाई कर उन्हें माल्यार्पण किया. रंजीत सिंह ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वच्छता का संदेश जन जन तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि आगामी 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाते हुए चकाई विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर झंडोत्तोलन किया जायेगा. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सह विधानसभा प्रभारी गोपाल कृष्ण, विस्तारक निरंजन कुमार, सोनो मंडल भाजपा अध्यक्ष अजय मंडल, बटिया मंडल भाजपा अध्यक्ष परशुराम कुमार मंडल, बटिया मंडल महामंत्री सह सरपंच यमुना ठाकुर, भाजपा नेता चन्द्रदेव कुशवाहा, महेन्द्र मंडल, ओमप्रकाश, अमरेंद्र मंडल, संजीत मंडल, संतोष मंडल, नीरज मंडल सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >