बाइक चालक गंभीर रूप से घायल

श्रीनगर

श्रीनगर. सधुवेली से बथनाहा श्रीनगर जानेवाले मार्ग स्थित सीज टोला गांव के निकट बुधवार को नियंत्रण बिगड़ जाने के कारण बाइक चालक पक्की सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया.आनन फानन में घायल व्यक्ति को इलाज हेतु राजकीय अस्पताल पूर्णिया ले जाया गया जहां घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार कसबा थानाक्षेत्र अंतर्गत बनेली पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी श्याम लाल उरांव बुधवार को अपनी बाइक से बथनाहा गांव किसी काम से गए थे. घर लौटने के क्रम में सीज टोला में वह बाइक का संतुलन खो दिये जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया गया कि पक्की सड़क पर उन्हें गंभीर चोटें लगी है जिस कारण वह काफी देर तक सड़क पर बेसुध पड़े रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >