संवाददाता, जामताड़ा. समाज कल्याण समिति कार्यालय के प्रांगण में दुर्गापूजा की तैयारी को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता अजीत कुमार सिंह ने की. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता सह पूर्व नपं अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल शामिल हुए. बैठक में कायस्थपाड़ा, सरखेलडीह, बाजार दुर्गा मंदिर आयोजन समितियों के सदस्य उपस्थित रहे. दुर्गापूजा भव्य तरीके से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. श्री मंडल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गापूजा सभी समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पूजा को देखते हुए पूरे शहर में साफ-सफाई, पथ एवं नालों में ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव, लाइटिंग सुनिश्चित की जायेगी. सभी दुर्गापूजा पंडालों में आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही है. श्री मंडल ने जामताड़ावासियों से दुर्गापूजा के सफल आयोजन में पूर्ण सहयोग की अपील की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
