समेली पोठिया थाना क्षेत्र के पश्चिम चांदपुर पंचायत के बहियार में गुरुवार की रात्रि असामाजिक तत्वों ने एक एकड़ में लगे कला फसल को पूरी तरह से नष्ट कर दिया. पोठिया निवासी पीड़ित किसान घनश्याम यादव ने पोठिया थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. कहा, मेरा एक एकड़ में लगा कला फसल जो 15 दिन बाद पूरी तरह बिक्री करने लायक हो जाता. उपद्रवी लोगों ने गुरुवार की रात्रि पूरी तरह से नष्ट कर दिया. मेरा छोटा पुत्र मनीष कुमार केला बागान के समीप ही सोया था. केला खांदी काटने की आवाज सुनकर वह छिपकर देखने लगा. मधुकर यादव, मनीष उर्फ छोटू यादव दोनों पिता बुगनेसर यादव, उदय यादव पिता जगदीश यादव, पोठिया निवासी सहित तीन चार अज्ञात लोग थे. पीड़ित किसान का 15 दिन पूर्व लगभग पचास हज़ार का केला फसल नष्ट किया गया था. उस वक्त किसी की पहचान नहीं हो पायी थी. इस घटना से पीड़ित किसान का रो-रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
