अमौर. शराब तस्करी मामले में फरार एक आरोपित को अमौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है . गिरफ्तार आरोपित गुड्डू यादव पिता फागु यादव, साकिन नितेन्द्र, थाना अमौर, जिला पूर्णिया का निवासी बताया गया जो अमौर थाना कांड संख्या 398/25 मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज मामले का प्राथमिकी अभियुक्त रहा है . आरोपी को कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई शैलेश कुमार ने पुलिस बल के साथ नितेन्द्र गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार किया जिसे थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
