फोटो 19 कैप्शन- सड़क हादसे पर उमड़ी भीड़ फोटो 20 कैप्शन- मृतक की फाइल फोटो कोढ़ा जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सिमरिया चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रक व बाइक की आमने-सामने टक्कर में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. जबकि, बाइक सवार उसका भतीजा बाल-बाल बच गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गया. देखते ही देखते भारी संख्या में ग्रामीण जुट गये. कटिहार से नंदग्राम जरलाही स्थित अपने घर जा रहे गुड्डू कुमार अपने भतीजे शिवम कुमार के साथ बाइक थे. सामने से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक सड़क किनारे पलट गया और बाइक सवार दूर जा गिरे. स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल गुड्डू कुमार को कटिहार सदर अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बाइक से दूर जा गिरे शिवम कुमार की जान बच गयी. हालांकि उसे हल्की चोटें आयी. शिवम कुमार ने बताया कि वे लोग दूध का ड्रम लेकर कटिहार से घर लौट रहे थे. तभी यह हादसा हुआ. मृतक गुड्डू कुमार अविवाहित था और दूध बेच कर परिवार का भरण-पोषण करता था. कोलासी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. क्षेत्र में इस दर्दनाक हादसे की चर्चा जोर-शोर से हो रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
