Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि के पीजी भूगोल विभाग में बुधवार को भारत मौसम विभाग पटना व कोलकाता स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की टीम ने अकादमिक परिचर्चा कार्यक्रम में सहभागिता की. अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ अनुरंजन ने की. इस दौरान आशीष कुमार, प्रमुख, मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने शोधार्थियों से संवाद किया. बिहार की जलवायु प्रोफाइल पर जानकारी दी. वैज्ञानिक गणेश कुमार दास ने मौसम विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्ध करियर के अवसरों पर प्रकाश डाला. वैज्ञानिक सचिन यादव ने मौसम संबंधी उपकरणों की कार्य प्रणाली एवं भारत में वर्तमान वैश्विक उष्मीकरण की स्थिति की जानकारी दी. संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ मनु राज शर्मा ने किया. कार्यक्रम में डॉ रश्मि शिखा, डॉ सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
