Samastipur News:हसनपुर : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिदह, गजपति व रामपुर विद्यालय में एचपीवी टीकाकरण हुआ. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि 9 से 14 वर्ष की लड़कियों को एचपीवी टीकाकरण कराना अनिवार्य है. इससे सर्वाइकल कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा टलेगा. उन्होंने बताया कि 316 छात्राओं का टीकाकरण किया गया. मौके डब्लूएचओ मॉनिटर सुरेंद्र प्रसाद, स्वास्थ्य प्रबंधक चंदन कुमार सिंह, एचएम प्रवीण कुमार, मोनी कुमारी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
