ओडिशा रेल हादसा: मृतक के परिजनों को मिलेगी सरकारी नौकरी, ममता बनर्जी ने किया बड़ा ऐलान
Copied link
ओडिशा रेल हादसा Updates: ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या 275 है न कि 288. वहीं, रेलवे बोर्ड के सदस्य जया वर्मा सिन्हा ने कहा है कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सबूतों से छेड़छाड़ नहीं हो और कोई भी गवाह प्रभावित न हो. हादसे को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मुआवजे की घोषणा की है. राज्य सरकार ने अधिकारियों को प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 5-5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है.
8:07 PM. 3 Jun 238:07 PM. 3 Jun
कांग्रेस ने कहा-तीन ट्रेन टकरा गई, कहां है कवच?
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हादसे में बहुत लोगों की इस दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है. इस दर्दनाक हादसे ने सभी को रूला दिया…कहा जाता है कि हम ट्रेन में कवच लगा रहे हैं, इससे सारे हादसे रुक जाएंगे. कहां है कवच? तीन ट्रेन टकरा गई, कहां है कवच?
8:07 PM. 3 Jun 238:07 PM. 3 Jun
ममता बनर्जी ओडिशा के बालासोर पहुंचीं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ओडिशा के बालासोर पहुंच चुकीं हैं, जहां तीन ट्रेनों की टक्कर में 261 लोगों की मृत्यु हो गयी. हादसे में 900 लोगों के घायल होने की भी खबर है.
8:07 PM. 3 Jun 238:07 PM. 3 Jun
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के लिए रवाना
प्रधानमंत्री के कार्यालय यानी PMO ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के लिए रवाना हो रहे हैं, जहां वे बालासोर रेल हादसे के मद्देनजर स्थिति की समीक्षा करेंगे.
8:07 PM. 3 Jun 238:07 PM. 3 Jun
अब तक 261 लोगों की मौत
दक्षिण पूर्व रेलवे ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 261 लोगों की मौत हुई है. घायल यात्रियों को गोपालपुर, खंटापारा, बालासोर, भद्रक और सोरो के अस्पतालों में ले जाया गया है.
8:07 PM. 3 Jun 238:07 PM. 3 Jun
तकनीकी कारण से हुई ये घटना
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कुछ तकनीकी कारण से ये घटना हुई है. रेल विभाग ने इसकी जांच के लिए कमेटी बनाई है. रेल मंत्री यहां घटनास्थल पर सुबह से मौजूद हैं, वे इस विषय को खुद देख रहे हैं.
8:07 PM. 3 Jun 238:07 PM. 3 Jun
मुआवजे का एलान
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु के प्रत्येक मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये तमिलनाडु सरकार द्वारा दिए जाएंगे. बचाव और राहत कार्य करने के लिए अतिरिक्त अधिकारियों को नियुक्त किया गया है.
8:07 PM. 3 Jun 238:07 PM. 3 Jun
पीएम मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालासोर ट्रेन हादसे के संबंध में स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. आज वे ओडिशा भी जाएंगे.
8:07 PM. 3 Jun 238:07 PM. 3 Jun
Media Help Desk Lucy Convention Centre | I &PR Dept
Hemant Nayak: +91 94370 56558
Dy Dir, Cuttack
Bhabani Bhuiya: +91 98611 53399
DPRO, Balasore
Ramesh Nayak: +91 94373 20762
DPRO, Bhadrak
8:07 PM. 3 Jun 238:07 PM. 3 Jun
नवीन पटनायक ने की घायल लोगों से मुलाकात
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बालासोर के एक अस्पताल में घायल हुए लोगों से मुलाकात की. आपको बता दें कि हादसे में अबतक 238 लोगों की जान जा चुकी है.
8:07 PM. 3 Jun 238:07 PM. 3 Jun
ओडिशा रेल हादसा LIVE: ट्रेन में मौजूद कुछ लोगों को लेकर एक ट्रेन हावड़ा पहुंची
बालासोर रेल हादसे के बाद ट्रेन में मौजूद कुछ लोगों को लेकर एक ट्रेन हावड़ा स्टेशन पहुंची. वीनित गुप्ता ( SDGM, दक्षिण पूर्व रेलवे) ने कहा कि अभी जो ट्रेन आई है उसमें चोटिल लोग नहीं थे, इसमें वे यात्री थे जिन्हें बहुत ही मामूली या बिल्कुल चोट नहीं थी. जो लोग घायल हैं उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. अब जो ट्रेन आने वाली है उसमें 1000 लोग हैं जो मुख्यतः हावड़ा के ही हैं.
5:32 PM. 3 Jun 235:32 PM. 3 Jun
ओडिशा रेल हादसा LIVE: ऑपरेशन अब भी जारी
एनडीआरएफ के आईजी ऑपरेशन नरेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि ऑपरेशन अब भी जारी है. अब तक राज्य सरकार ने 238 मृतकों और 900 से अधिक के घायल होने की घोषणा की है. उम्मीद है कि आज शाम तक हम ऑपरेशन को समाप्त कर देंगे. एनडीआरएफ की नौ टीमें वहां तैनात है. सात ओडिशा से और दो पश्चिम बंगाल से टीमों को तैनात किया गया है.
5:32 PM. 3 Jun 235:32 PM. 3 Jun
ओडिशा रेल हादसा LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी आज जाएंगे ओडिशा
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि यह बहुत ही दुखद दुर्घटना है. मैं स्थानीय लोगों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने रातभर लोगों को बचाया. घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
5:32 PM. 3 Jun 235:32 PM. 3 Jun
ओडिशा रेल हादसा: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने शोक जताया
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है. हादसे में अबतक 238 लोगों की मौत हुई है जबकि 900 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं. उन्होंने ट्वीट किया कि ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना की तस्वीरें और खबरें सुनकर दुखी हूं. इस मुश्किल घड़ी में कनाडा के लोग भारत के लोगों के साथ खड़े हैं.
ओडिशा रेल हादसा LIVE: पीएम मोदी ने विशेष बैठक बुलाई
बालासोर ट्रेन हादसे पर पीएम मोदी ने विशेष बैठक बुलाई है. वे ताजा हालात पर चर्चा करेंगे. हादसे में अबतक 238 लोगों की जान गयी है.
5:32 PM. 3 Jun 235:32 PM. 3 Jun
ओडिशा रेल हादसा Live: एनडीआरएफ और सेना को मौके पर बुलाया गया
MoS रेलवे रावसाहेब पाटिल दानवे ने कहा कि दुर्घटना के बाद, हमारे मंत्री ओडिशा पहुंचे और मौके पर स्थिति का जायजा लिया. एनडीआरएफ और सेना को मौके पर बुलाया गया है. स्थानीय प्रशासन, रेलवे प्रशासन और स्थानीय लोग हर संभव मदद कर रहे हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. रेल प्रशासन द्वारा यह पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय समिति की घोषणा की गई है कि यह मानवीय भूल से हुआ है या तकनीकी कारणों से…
5:32 PM. 3 Jun 235:32 PM. 3 Jun
जगन मोहन रेड्डी: ओडिशा का ट्रेन हादसा दुर्भाग्यपूर्ण:
आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि ओडिशा का ट्रेन हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है. हम रेलवे अधिकारियों से बात कर आंध्र प्रदेश के पीड़ितों का विवरण ले रहे हैं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है, मैं भगवान से उन्हें मानसिक शांति देने की प्रार्थना करता हूं.
5:32 PM. 3 Jun 235:32 PM. 3 Jun
तमिलनाडु मंत्री उधयनिधि स्टालिन जा रहे हैं बालासोर
तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन, शिव शंकर और अंबिल महेश चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे. वे ओडिशा के बालासोर जा रहे हैं जहां रेल हादसे में 238 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और लगभग 900 लोग घायल हैं. उन्होंने कहा कि हम मौजूदा स्थिति की जानकारी लेने के लिए वहां जा रहे हैं. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने ओडिशा के मुख्यमंत्री से बात की है। तमिलनाडु में रेल दुर्घटना से प्रभावित तमिल लोगों के लिए अस्पताल की सुविधा भी तैयार है.
5:14 PM. 3 Jun 235:14 PM. 3 Jun
स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक बुलाई गयी
भारत सरकार के सूत्र के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने खबर दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल दुर्घटना के संबंध में स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक बुलाई है.
5:14 PM. 3 Jun 235:14 PM. 3 Jun
भारतीय सेना जुटी राहत बचाव कार्य में
भारतीय सेना ने बताया कि आर्मी के जवानों को राहत बचाव के कार्य में लगाया गया है. एंबुलेंस और सहायता सेवाओं के साथ सेना की चिकित्सा और इंजीनियरिंग टीमों को पूर्वी कमान से तैनात किया गया है.
5:14 PM. 3 Jun 235:14 PM. 3 Jun
सीएम एमके स्टालिन ने चेन्न�� में स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में स्थिति का लिया जायजा
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने चेन्नई में स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में स्थिति का जायजा लिया. बता दें कि हादसे में दो सौ से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.
5:14 PM. 3 Jun 235:14 PM. 3 Jun
Coromandel Express Accident LIVE: 238 लोगों की मौत
दक्षिण पूर्व रेलवे ने बताया है कि अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 238 लोगों की मौत हुई है. लगभग 650 घायल यात्रियों को गोपालपुर, खंटापारा, बालासोर, भद्रक और सोरो के अस्पतालों में ले जाया गया है.
5:14 PM. 3 Jun 235:14 PM. 3 Jun
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक दुर्घटनास्थल पर पहुंचे
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक दुर्घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात कर स्थिति का जायजा लिया.
5:14 PM. 3 Jun 235:14 PM. 3 Jun
शिनाख्त किये गये शवों को सौंप दिया जा रहा है परिजनों को
ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने कहा कि शिनाख्त किये गये शवों को या तो उनके परिजनों को सौंप दिया जा रहा है या पोस्टमॉर्टम के बाद उनके गंतव्य स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. अज्ञात लोगों के लिए वैधानिक प्रक्रिया का पालन किया जाएगा.
2:05 PM. 3 Jun 232:05 PM. 3 Jun
Coromandel Express Accident LIVE: जांच कमेटी का किया गया गठन
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह बहुत बड़ी दुर्घटना है. सभी दिवंगत आत्माओं के लिए हम प्रार्थना करते हैं. कल रात से रेलवे की टीम, NDRF, OSDRF बचाव कार्य में जुटी है. जिनके परिवार के सदस्यों की इस हादसे में मृत्यु हो गई, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. सरकार उन्हें हर संभव मदद करेगी। रेलवे ने कल ही मुआवजे का ऐलान कर दिया था, जांच कमेटी का भी गठन किया गया है.
2:05 PM. 3 Jun 232:05 PM. 3 Jun
Coromandel Express Accident LIVE: हमारा फोकस राहत बचाव पर
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हमारा फोकस राहत बचाव पर अभी है. यह बहुत बड़ा रेल हादसा है. राहत का काम जारी है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
2:05 PM. 3 Jun 232:05 PM. 3 Jun
Coromandel Express Accident LIVE: अश्विनी वैष्णव ने लिया स्थिति का जायजा
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. हादसे में अबतक 233 लोगों की मौत हो चुकी है.
2:05 PM. 3 Jun 232:05 PM. 3 Jun
Coromandel Express Accident LIVE: भाजपा ने सारे कार्यक्रमों को आज के लिए स्थगित कर दिया
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि ओडिशा के बालासोर में कल शुक्रवार शाम को हुआ भयावह रेल हादसा अत्यंत ही दुखद और मन को शोकाकुल कर देने वाला है. मैं इस हृदय विदारक घटना से मर्माहत हूं. इस भीषण रेल दुर्घटना को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के साथ-साथ देश भर में होने वाले अपने सारे कार्यक्रमों को आज के लिए स्थगित कर दिया है. मैं परमपिता परमेश्वर से शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं. ईश्वर मृत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें.
2:05 PM. 3 Jun 232:05 PM. 3 Jun
Coromandel Express Accident LIVE: एक दिन के राजकीय शोक का आदेश
2 जून 2023 को बालेश्वर ज़िले के बहानागा में हुई रेल दुर्घटना के मद्देनजर रखते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक दिन के राजकीय शोक का आदेश दिया है. पूरे राज्य में 3 जून को कोई उत्सव नहीं मनाया जाएगा. सूचना और जनसंपर्क विभाग ओडिशा ने यह जानकारी दी है.
2:05 PM. 3 Jun 232:05 PM. 3 Jun
Coromandel Express Accident LIVE: 900 यात्री घायल
ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि ट्रेन दुर्घटना ओडिशा, बालासोर में हुई. अब तक लगभग 900 यात्री घायल हो गये हैं और बालासोर, मयूरभंज, भद्रक, जाजपुर और कटक जिलों के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. अब तक 233 शव निकाले गये हैं.
2:05 PM. 3 Jun 232:05 PM. 3 Jun
Coromandel Express Accident LIVE: 18 ट्रेन रद्द
ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम हुए तीन ट्रेन से जुड़े भीषण हादसे के बाद लंबी दूरी की 18 ट्रेन को रेलवे की ओर से रद्द कर दिया गया है. यह जानकारी एक अधिकारी ने दी. उन्होंने कहा कि सात ट्रेन का मार्ग परिवर्तित किया गया है. 12837 हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12863 हावड़ा-बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12839 हावड़ा-चेन्नई मेल रद्द कर दी गयी. 12895 हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 20831 हावड़ा-संबलपुर एक्सप्रेस और 02837 संतरागाछी-पुरी एक्सप्रेस भी रद्द कर दी गयी है.
2:05 PM. 3 Jun 232:05 PM. 3 Jun
Coromandel Express Accident LIVE: बचाव कर्मी फंसे लोगों को बचाने में लगे
ओडिशा के बालासोर में दो यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बचाव कर्मी फंसे लोगों को बचाने में लगे हैं. वीडियो दुर्घटनास्थल से सुबह की है. दुर्घटना में 207 लोगों की मृत्यु और 900 लोग घायल हुए हैं.
2:05 PM. 3 Jun 232:05 PM. 3 Jun
Coromandel Express Accident LIVE: मृतकों की संख्या बढ़कर 233 पर पहुंची
ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 233 पर पहुंच गयी है. इस बात की जानकारी ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने दी है.
6:37 AM. 3 Jun 236:37 AM. 3 Jun
50 से 60 लोगों के हताहत होने की सूचना
ओडिशा के बालासोर में भयंकर ट्रेन हादसे में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. दिल दहला देने वाले इस हादसे में सैकड़ों लोग घायल हुए है. ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया की देर रात मिली ताजा जानकारी के मुताबिक हादसे में 600 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. वहीं, मिली जानकारी के मुताबिकअभी तक 55 से 60 यात्रियों को हताहत होने की सूचना है. बता दें, राहत और बचाव अभी भी जारी है. सबी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. वहीं हताहतों की सही संख्या की जानकारी अभी नहीं है. बहुत से लोगों को गंभीर चोट आयी है जिससे मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है.
6:37 AM. 3 Jun 236:37 AM. 3 Jun
दो ट्रेन और एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त
ओडिशा के बालासोर में हुआ ट्रेन हादसा कितना भीषण था इसका पता डिब्बों की हालत देखकर ही लग जाता है. हादसे के बाद दो यात्री ट्रेनें और एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं, इस हादसे में सैकड़ों लोग घायल हो गए है.सैकड़ों लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है. मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है.
6:37 AM. 3 Jun 236:37 AM. 3 Jun
मरीजों का हो रहा इलाज
कोरोमंडल एक्सप्रेस के पटरी से उतरने पर भद्रक के डीएम सिधेश्वर बलीराम बोंडर ने बताया कि अभी हमें 10 मरीज मिले हैं. हमने दुर्घटनास्थल पर अपनी एंबुलेंस और बसें तैनात की हैं. जिला मुख्यालय अस्पताल में 150 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है.
6:37 AM. 3 Jun 236:37 AM. 3 Jun
हादसे के बाद पीड़ित ने बताई आपबीती
ओडिशा के बालासोर में हुए भयानक ट्रेन हादसे के पीड़ितों में से एक सोमरंजन सेठी ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि तेज आवाज के साथ कुछ बोगिया पलट गई. हादसे में सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए. आपबीती बताते हुए पीड़ित ने कहा कि दुर्घटना के बाद कुछ लोगों ने उन्हें ट्रेन से निकाला.
6:37 AM. 3 Jun 236:37 AM. 3 Jun
400 से ज्यादा यात्री घायल
ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे में 300 से 400 यात्री घायल हुए हैं. सभी घायलों को जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. ट्रेन दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का ऐलान किया गया है.
6:37 AM. 3 Jun 236:37 AM. 3 Jun
पीएमओ ने किया मुआवजे का ऐलान
ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे. जबकि घायलों को 50000 रुपये दिए जाएंगे.
6:37 AM. 3 Jun 236:37 AM. 3 Jun
हादसे में सैकड़ो लोग घायल
एनडीआरएफ के डीआईजी मनोज यादव ने बालासोर में ट्रेन हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि राहत और बचाव अभियान जारी है. उन्होंने कहा कि अब तक सैकड़ों लोग घायल हुए हैं.
4:43 AM. 3 Jun 234:43 AM. 3 Jun
132 घायल अस्पताल में भर्ती
ओडिशाः मुख्य सचिव ने बताया कि कोरोमंडल एक्सप्रेस रेल दुर्घटना में 132 घायलों को सोरो सीएचसी अस्पताल, गोपालपुर सीएचसी और खांटापाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया है.
4:43 AM. 3 Jun 234:43 AM. 3 Jun
ओडिशा रेल दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को बालासोर के अस्पताल में लाया गया है.
4:43 AM. 3 Jun 234:43 AM. 3 Jun
मुआवजे का ऐलान
ओडिशा रेल हादसे को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुआवजे का ऐलान किया है. उन्होने कहा कि मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा वहीं, गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख का मुआवजा. जिन यात्रियों को मामूली चोट आयी है उन्हें सरकार 50000 रुपये बतौर मुआवजा देगी.
4:00 AM. 3 Jun 234:00 AM. 3 Jun
मल्लिकार्जुन खरगे ने जताया दुख
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी ट्वीट ट्रेन हादसे को लेकर अपना दुख जाहिर किया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस से जुड़ी भयानक ट्रेन त्रासदी से गहरा दुख हुआ. हमारे विचार और प्रार्थना पीड़ितों के साथ हैं. हम अधिकारियों से बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों को राहत प्रदान करने का आग्रह करते हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हर संभव मदद करने का अनुरोध करते हैं.
4:00 AM. 3 Jun 234:00 AM. 3 Jun
सियालदह-पुरी दुरंतो एक्सप्रेस रद्द
कोरोमंडल एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने को लेकर कई ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है. पूर्व रेलवे कुछ ट्रेनें रद्द भी हो गई है. 2 जून को रात 8 बजे सियालदह से चलने वाली सियालदह-पुरी दुरंतो एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है.
4:00 AM. 3 Jun 234:00 AM. 3 Jun
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी घटना को लेकर दुख जाहिर किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ओडिशा के बालासोर में एक दुर्भाग्यपूर्ण रेल दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ. मेरा दिल शोक संतप्त परिवारों के लिए जाता है. मैं बचाव कार्यों की सफलता और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.
4:00 AM. 3 Jun 234:00 AM. 3 Jun
तेजी सेचल रहा राहत और बचाव
ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने ओडिशा रेल दुर्घटना को लेकर कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर हैं. 600 से 700 रेस्क्यू फोर्स के जवान काम कर रहे हैं. रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा. सभी अस्पताल सहयोग दे रहे हैं. हमारी तत्काल चिंता पीड़ितों को बचाने की है. संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे.
4:00 AM. 3 Jun 234:00 AM. 3 Jun
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जताया गहरा दुख
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर घटना को लेकर दुख जाहिर किया है. शाह ने कहा कि ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटना बेहद पीड़ादायक है. एनडीआरएफ की टीम पहले ही दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है, और अन्य टीमें भी बचाव अभियान में शामिल होने के लिए दौड़ रही हैं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करती हूं.
4:00 AM. 3 Jun 234:00 AM. 3 Jun
सीएम नवीन पटनायक करेंगे घटनास्थल का दौरा
ओडिशा रेल हादसे को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि मैंने अभी-अभी इस दुखद रेल दुर्घटना की स्थिति की समीक्षा की है. मैं कल सुबह घटनास्थल का दौरा करूंगा.
4:00 AM. 3 Jun 234:00 AM. 3 Jun
10 से 12 डिब्बे बालेश्वर के पास पटरी से उतरे
रेलवे प्रवक्ता अमिताभ शर्मा बताया कि ओडिशा ट्रेन दुर्घटना शाम करीब 7 बजे के आसपास हुई. शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस के 10 से 12 डिब्बे बालेश्वर के पास पटरी से उतर गए और विपरीत ट्रैक पर गिर गए। कुछ समय बाद, यशवंतपुर से हावड़ा जाने वाली एक और ट्रेन उन पटरी से उतरे डिब्बों से टकरा गई, जिसके परिणामस्वरूप उसके 3-4 डिब्बे पटरी से उतर गए.
4:00 AM. 3 Jun 234:00 AM. 3 Jun
179 यात्री घायल
ओडिशा ट्रेन दुर्घटना को लेकर अधिकारियों ने कहा कि हादसे में 179 लोग घायल हुए हैं. वहीं करीब 50 लोगों के मारे जाने की आशंका है.(भाषा)
4:00 AM. 3 Jun 234:00 AM. 3 Jun
पीएम मोदी ने की रेल मंत्री से बात
ओडिशा में कोरोमंडल ट्रेन हादसे के बाद पीएम मोदी ने रेल मंत्री से बात कर हादसे की जानकारी ली. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि ओडिशा में ट्रेन हादसे से व्यथित हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घायल जल्द स्वस्थ हों. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात कर स्थिति का जायजा लिया हूं. दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है.
4:00 AM. 3 Jun 234:00 AM. 3 Jun
हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी
4:00 AM. 3 Jun 234:00 AM. 3 Jun
कोरोमंडल एक्सप्रेस रेल दुर्घटना में घायल 132 यात्री अस्पताल में भर्ती
ओडिशा के मुख्य सचिव ने घटना को लेकर बताया कि कोरोमंडल एक्सप्रेस रेल दुर्घटना में 132 घायलों को सोरो सीएचसी, गोपालपुर सीएचसी और खांटापाड़ा पीएचसी में स्थानांतरित किया गया है.
2:50 AM. 3 Jun 232:50 AM. 3 Jun
नवीन पटनायक ने मौके पर अधिकारियों को भेजा
दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से भी रेल मदद तात्कालीक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने राज्य की मंत्री प्रमिली मलिक और स्पेशल रीलिफ कमिश्नर को निर्देश दिया है कि वे तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत बचाव का जायजा लें.
2:50 AM. 3 Jun 232:50 AM. 3 Jun
राहत बचाव जारी
एडिशनल डीएमईटी ने बताया कि भद्रक से 15 एंबुलेंस मौके पर रवाना कर दी गई है. घायलों को सोरोसीएचसी में शिफ्ट करना शुरू कर दिया गया है. राहत और बचाव कार्य तेजी से किए जा रहे हैं. ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एमडी के मुताबिक 47 यात्री घायल हुए हैं जिन्हे बालासोर मेडिकर कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
2:50 AM. 3 Jun 232:50 AM. 3 Jun
सीएम ममता बनर्जी ने किया ट्रेल फ्री नंबर जारी
वहीं, ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन दुर्घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दुख जाहिर करते हुए ओडिशा सरकार और दक्षिण-पूर्व रेलवे के साथ सहयोग बनाये रखने की अपील की है, इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि हमारा आपत कालीन कंट्रोल रूम काम करने लगा है. लोग 033 22143526 और 22 535185 पर संपर्क करने के बाद जानकारी ले सकते हैं.
2:50 AM. 3 Jun 232:50 AM. 3 Jun
राहत और बचाव कार्य जारी
दक्षिण पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना राहत ट्रेन घटना स्थल पर रवाना किए गए हैं. राज्य सरकार ने ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल को बचाव अभियान में मदद करने का निर्देश दिया है. अधिकारियों ने कहा कि 47 घायलों को बालासोर अस्पताल में भर्ती कराया गया. लोगों के हताहत होने की आशंका.
2:50 AM. 3 Jun 232:50 AM. 3 Jun
ओडिशा में भीषण रेल हादसा
ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार देर शाम भीषण रेल हादसा हो गया. कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई. हादसे में ट्रेन के 6 डिब्बे मालगाड़ी से हुआ टक्कर के बाद पटरी से उतर गए. अधिकारियों ने बताया कि हादसा शाम सात बजकर करीब 20 मिनट पर बाहानगा बाजार स्टेशन पर उस समय हुआ जब कोरोमंडल एक्सप्रेस कोलकाता के नजदीक शालिमार स्टेशन से चेन्नई सेंट्रल जा रही थी.
मुख्य बातें
ओडिशा रेल हादसा Updates: ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या 275 है न कि 288. वहीं, रेलवे बोर्ड के सदस्य जया वर्मा सिन्हा ने कहा है कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सबूतों से छेड़छाड़ नहीं हो और कोई भी गवाह प्रभावित न हो. हादसे को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मुआवजे की घोषणा की है. राज्य सरकार ने अधिकारियों को प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 5-5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है.
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.