Badaun Chunav 2022 Voting: बदायूं में 5 बजे तक हुई 56 प्रतिशत वोटिंग

Badaun Chunav 2022 Second Phase Voting Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान सपन्न हो चुका है. पहले चरण के बाद आज दूसरे चरण का मतदान हुआ. दूसरे चरण में बदायूं जिले में भी लोगों ने जमकर वोटिंग की. बदायूं से मतदान के हर अपडेट के लिए बने रहे प्रभात खबर के साथ

Live Updates
8:15 PM. 14 Feb 22 8:15 PM. 14 Feb

बदायूं में शाम पांच बजे (कुल मतदान- 55.91 प्रतिशत)

  • बिसौली 58.18

  • सहसवान 54..85

  • बिल्सी 52.30

  • बदायूं 50.15

  • शेखुपुर 59.50

  • दातागंज 54.20

6:07 PM. 14 Feb 22 6:07 PM. 14 Feb

तीन बजे तक का अपडेट

  • बिसौली 48.79

  • सहसवान 46..25

  • बिल्सी 47.20

  • बदायूं 50.15

  • शेखुपुर 50.70

  • दातागंज 42.70

6:07 PM. 14 Feb 22 6:07 PM. 14 Feb

तीन बजे तक वोटिंग अपडेट

बदायूं जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर अपराह्न तीन बजे तक जिले की सभी छह सीटों पर कुल मिलाकर 47.63 फीसद मतदान हो चुका है.

6:07 PM. 14 Feb 22 6:07 PM. 14 Feb

बदायूं में 1 बजे तक वोटिंग का अपडेट

  • बिसौली 36.62

  • सहसवान 33..60

  • बिल्सी 36.50

  • बदायूं 34.25

  • शेखुपुर 40.50

  • दातागंज 31.80

6:07 PM. 14 Feb 22 6:07 PM. 14 Feb

मतदान का किया बहिष्कार

बदायूं के दातागंज विधानसभा क्षेत्र के खंडवा के मजरा पसंद नगर बूथ संख्या 155 पर गांव वालों ने सड़क न बनने को लेकर मतदान का बहिष्‍कार कर दिया. मतदान केंद्र पर 10:00 बजे तक कोई भी वोट नहीं पड़ा है.

6:07 PM. 14 Feb 22 6:07 PM. 14 Feb

बदायूं विधानसभा के सभी 6 सीटों पर 11 बजे तक 21.87 प्रतिशत वोटिंग हुई हैं. फिलहाल मतदान का सिलसिला जारी है.

6:07 PM. 14 Feb 22 6:07 PM. 14 Feb

बदायूं जिले में सबसे ज्यादा बिसौली में करीब 11 प्रतिशत तो सबसे कम बदायूं सदर सीट पर 8 प्रतिशत मतदान हुआ है.

6:07 PM. 14 Feb 22 6:07 PM. 14 Feb

बदायूं में सुबह 9 बजे तक वोटिंग का अपडेट

  • बिसौली 10.69 प्रतिशत

  • सहसवान 9.2 प्रतिशत

  • बिल्सी 8.2 प्रतिशत

  • बदायूं 8 प्रतिशत

  • शेखुपुर 10.25 प्रतिशत

  • दातागंज 8.5 प्रतिशत

6:07 PM. 14 Feb 22 6:07 PM. 14 Feb

बदायूं में 9 बजे तक हुई 9 प्रतिशत वोटिंग

बदायूं विधानसभा के सभी 6 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 9.14 प्रतिशत वोटिंग हुई हैं. फिलहाल मतदान का सिलसिला जारी है.

6:07 PM. 14 Feb 22 6:07 PM. 14 Feb

समाजवादी पार्टी ने लगाया आरोप

6:07 PM. 14 Feb 22 6:07 PM. 14 Feb

बदायूं जिले के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. जिले में 1955 केंद्रों पर मतदान हो रहा है.

6:07 PM. 14 Feb 22 6:07 PM. 14 Feb

बदायूं जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर सात बजे से मतदान शुरू हो गया. हालांकि, कुछ जगहों से ईवीएम खराब होने की भी सूचनाएं आ रही हैं. उन्‍हें तत्‍काल बदला जा रहा है.

6:07 PM. 14 Feb 22 6:07 PM. 14 Feb

बदायूं जिले में 2017 के विधानसभा चुनाव में 59.67 प्रतिशत मतदान हुआ था. शेखूपुर में सर्वाधिक 62 प्रतिशत तो दातागंज में सबसे कम 57.65 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था.

6:07 PM. 14 Feb 22 6:07 PM. 14 Feb

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है. आज दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है. बदायूं की 6 विधानसभाओं में मतदान जारी है.

6:07 PM. 14 Feb 22 6:07 PM. 14 Feb

दातागंज

2017: इस चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भइया ने बीएसपी के सिनोद कुमार शाक्य को 25,759 वोटों से हराया था.

6:07 PM. 14 Feb 22 6:07 PM. 14 Feb

बिल्सी

2017: 2012 के विधानसभा चुनावों में इस सीट से जीत हासिल करने वाले बीएसपी के मुसर्रत अली बिट्टन 2017 में बीजेपी के उम्मीदवार पंडित राधा कृष्ण शर्मा से 26,979 मतों के अंतर हार गए थे.

6:07 PM. 14 Feb 22 6:07 PM. 14 Feb

शेखपुर

2017: इस चुनाव में बीजेपी के धर्मेंद्र कुमार शाक्या ने एसपी के उम्मीदवार आशीष यादव को हराया था. दोनों उम्मीदवार को मिले वोटों का अंतर 23,386 था.

6:07 PM. 14 Feb 22 6:07 PM. 14 Feb

बिसौली

2017: बिसौली की सीट को बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़ रहे कुशाग्र सागर ने जीता था. उन्होंने एसपी के उम्मीदवार आशुतोष मौर्य उर्फ राजू को 10,688 मतों के अंतर से हराया था.

6:07 PM. 14 Feb 22 6:07 PM. 14 Feb

बदायूं सदर में मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,75,370

  • पुरुष- 2,00,172

  • महिला- 1,75,178

  • थर्ड जेंडर- 20

6:07 PM. 14 Feb 22 6:07 PM. 14 Feb

बदायूं

2017: इस चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार महेश चंद्र गुप्ता ने बदायूं की सीट पर जीत हासिल की थी. महेश चंद्र गुप्ता ने एसपी के उम्मीदवार आबिद रजा खान को 16,467 मतों के अंतर से हराया था.

5:36 AM. 14 Feb 22 5:36 AM. 14 Feb

बदायूं में 23 लाख मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला 

बदायूं, बिसौली, सहसवान, बिल्सी, शेखपुर और दातागंज में 14 फरवरी यानि आज वोट डाले जाएंगे.सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी का बदायूं की पांच सीटों पर अभी कब्जा है. लेकिन इस बार पार्टी वहां की सभी छह सीटों पर भगवा लहराने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी थी. बदायूं में कुल 6 सीटें है, जिसमें से महिला मतदाता 11,04,457 हैं, पुरुष मतदाता 12,81,273 है और कुल मतदाता की संख्या 23,85,897 हैं.

5:36 AM. 14 Feb 22 5:36 AM. 14 Feb

योगी सरकार के मंत्री भी मैदान में

इस चरण में योगी सरकार के कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. इनमें से एक हैं बदायूं सदर सीट से विधायक और नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता. 2007 में वह बदायूं सदर सीट से विधायक बनें. 2012 में इस सीट पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा, वहीं, 2017 में उन्होंने फिर बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े और विधायक बने.

5:36 AM. 14 Feb 22 5:36 AM. 14 Feb

रईस अहमद सबसे अमीर

बदायूं सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे रईस अहमद को समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया है। रईस अमीर प्रत्याशियों की सूची में पांचवे नंबर पर तो हैं हीं, लेकिन कर्जदार प्रत्याशियों की सूची में भी चौथे नंबर पर हैं. रईस के पास पास कुल 73 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जबकि उनके ऊपर करीब छह करोड़ रुपये का कर्ज भी है.

5:24 AM. 14 Feb 22 5:24 AM. 14 Feb

सहसवान विधानसभा सीट

बदायूं जिले की सहसवान विधानसभा सीट से सत्ताधारी बीजेपी कभी नहीं जीती है. यह सीट समाजवादी पार्टी का (एसपी) का गढ़ कहा जाता है. साल 1993 से एसपी का इस सीट पर दबदबा रहा है. हालांकि, इस सीट पर एक बार बदलाव देखने को मिला था और वो किया था डीपी यादव ने. पिछले 3 चुनावों की बात करें तो साल 2007 में राष्ट्रीय परिवर्तन दल के टिकट पर डीपी यादव जीते थे, जबकि 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में ओमकार सिंह यादव एसपी के टिकट पर जीते थे.

5:24 AM. 14 Feb 22 5:24 AM. 14 Feb

सहसवान विधानसभा सीट – इस बार एसपी ने मौजदा विधायक ओमकार सिंह यादव की जगह उनके बेटे बृजेश यादव को टिकट दिया है. वहीं बीएसपी ने हाजी बिट्टन मुशरत को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि बीजपी ने डीके भारद्वाज को मैदान में उतारा है. मुस्लिम वोटर्स यहां पर 95000 हैं, जबकि यादव मतदाता 90000 हैं. वहीं, मौर्य-शाक्य करीब 35000 और जाटव करीब 20000 मतदाता हैं. यहां ठाकुर, वैश्य, ब्राह्मण भी अच्छी- खासी संख्या में है.

मुख्य बातें

Badaun Chunav 2022 Second Phase Voting Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान सपन्न हो चुका है. पहले चरण के बाद आज दूसरे चरण का मतदान हुआ. दूसरे चरण में बदायूं जिले में भी लोगों ने जमकर वोटिंग की. बदायूं से मतदान के हर अपडेट के लिए बने रहे प्रभात खबर के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >