इंज्वॉय करने की चीज है एक्सरसाइज

जिस तरह से खाना मैं नहीं भूलती, उसी तरह एक्सरसाइज भी मिस नहीं करती हूं. मैं एक्सरसाइज को प्रेशर की तरह नहीं लेती हूं, बल्कि इंज्वॉय करती हूं. जिम में डेढ़ घंटे तक पसंदीदा गाने सुनते हुए वर्कआउट करना मुझे पसंद है. वह मुझे मेरा ‘मी’ टाइम लगता है, जहां मैं खुद के साथ को […]

जिस तरह से खाना मैं नहीं भूलती, उसी तरह एक्सरसाइज भी मिस नहीं करती हूं. मैं एक्सरसाइज को प्रेशर की तरह नहीं लेती हूं, बल्कि इंज्वॉय करती हूं. जिम में डेढ़ घंटे तक पसंदीदा गाने सुनते हुए वर्कआउट करना मुझे पसंद है. वह मुझे मेरा ‘मी’ टाइम लगता है, जहां मैं खुद के साथ को इंज्वॉय करती हूं. हां, उस दौरान फोन जरूर स्विच ऑफ कर देती हूं. मेरी रुटिन में पुशअप्स, लिफ्ट्स, स्कैवेट कार्डियो और वेट सब शामिल है. हां, एक दिन में कार्डियो करती हूं और एक दिन वेट लिफ्टिंग. हर दिन जिम जाना पसंद करती हूं.
जिम घर पर ही है. हां, कभी-कभी मूड ठीक नहीं होता, तो जिम नहीं जाती. लेकिन ऐसा महीने में एक-दो बार ही होता है. फिटनेस में लाइफ स्टाइल का अहम रोल है. जब शूटिंग नहीं होती है, तो बच्चों को साढ़े नौ बजे तक सुला देती हूं और खुद भी सो जाती हूं. अमूमन 11 बजे तक मैं सो जाती हूं और सुबह सात बजे उठ जाती हूं. जल्दी उठना और सोना अहम होता है. अच्छी नींद बॉडी को फिट रखती है. योग से भी मुझे रिलैक्स मिलता है.
डायट प्लान : मैं खाने की बहुत शौकीन हूं. मेरे घर में मुझे छोड़ कर सभी बहुत ही यम्मी खाना बनाते हैं. लंबी लिस्ट है. सास, ससुर, मेरी मां, बहन, अजय. मेरी बेटी न्यासा भी खाना बनाने लगी है.
अब जिसके घर में इतने लोग टेस्टी खाना बनाते हैं, वहां कैसे कोई खाने से दूर रह सकता है. हम सभी को तेल, घी, बटर और मसालेदार खाना पसंद है. ऐसे में डायट मेंटेन रखना चैलेंजिंग होता है, लेकिन फिटनेस जिंदगी में अहम है, इसलिए खुद पर कंट्रोल रखती हूं. हफ्ते में एक-दो बार चलता है, लेकिन रोज-रोज ऐसा खाना नहीं खा सकते. मेरी डायट में प्रोटीन और विटामिन्स की प्रचुर मात्रा होती है, जबकि कार्बोहाइड्रेट कम.
दिन में मैं पांच बार छोटे-छोटे मील लेती हूं. मैं जंक फूड से बिल्कुल दूर रहती हूं. मेरे खान-पान में चिकन, मछली, अंडा, पनीर, बादाम और सलाद होता है. जब भी भूख लगती है, मैं और कुछ न खाकर फ्रूट खा लेती हूं. फाइबर, हेल्दी फैट, लो शूगरवाली डायट ही लेती हूं. जंक फूड बिल्कुल नहीं. शूटिंग शेड्यूल के मुताबिक मेरा डायट प्लान बदलता रहता है.
फेवरेट एक्ट्रेस : फिट बॉडी के मामले में इंडस्ट्री में शिल्पा शेट्टी परफेक्ट दिखती है.
बातचीत : उर्मिला कोरी, मुंबई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >