स्मार्ट पिल से दिखेगा पेट का हाल

तकनीक जैसे-जैसे उन्नत हो रही है, उपचार के लिए उपाय भी नये-नये किये जा रहे हैं. शरीर के अंदर कई तरह की प्रक्रिया चलती रहती है. उसकी जानकारी के लिए डॉक्टरों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है. अब वैज्ञानिकों ने इसके लिए एक अनोखा उपाय निकाला है. इस्नयल के वैज्ञानिकों ने ऐसे स्मार्ट पिल को […]

तकनीक जैसे-जैसे उन्नत हो रही है, उपचार के लिए उपाय भी नये-नये किये जा रहे हैं. शरीर के अंदर कई तरह की प्रक्रिया चलती रहती है. उसकी जानकारी के लिए डॉक्टरों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है. अब वैज्ञानिकों ने इसके लिए एक अनोखा उपाय निकाला है.
इस्नयल के वैज्ञानिकों ने ऐसे स्मार्ट पिल को तैयार किया है, जिसमें बहुत ही छोटा इमेजिंग डिवाइस लगा हुआ है. यह पूरे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में जाते समय ही पूरी जानकारी इकट्ठा करता है. हालांकि अभी शरीर इस डिवाइस को खुद से खत्म करने में सक्षम नहीं है.
इसे वैज्ञानिक ही शरीर से बाहर निकालते हैं. फिर भी शरीर के अंदर की स्थितियों को जानने का यह एक अच्छा उपाय है. यह रिसर्च यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में किया गया है. वहां इस स्मार्ट पिल का टेस्ट पेट के अंदर की विभिन्न जगहों के पीएच को मापने के लिए किया गया. इस रिसर्च में 10 लोगों को यह स्मार्ट पिल निगलने के लिए दी गयी. यह पिल दो दिनों तक पेट में रही और पेट के चार जगहों से इसकी रीडिंग मिली.
इस पहले प्रयोग में पता चला कि छोटी आंत को छोड़कर पेट के सभी जगहों पर पीएच में ज्यादा बदलाव नहीं था, जबकि छोटी आंत में काफी बदलाव देखा गया. यह प्रयोग सफल रहा है. अब भविष्य में शरीर के अंदरुनी बदलाव को इस विधि से जानने में काफी मदद मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >