गरमी से राहत दिलाए जौ का पानी

– जौ के पानी का सेवन करने से त्वचा बहुत ग्लो करती है. इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट और खिनज तत्व होते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होते हैं. – यह शरीर की सूजन को कम करने और त्वचा को दूषित होने से बचाता है. – यदि आपको शुगर है तो जौ का पानी […]

– जौ के पानी का सेवन करने से त्वचा बहुत ग्लो करती है. इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट और खिनज तत्व होते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होते हैं.
– यह शरीर की सूजन को कम करने और त्वचा को दूषित होने से बचाता है.
– यदि आपको शुगर है तो जौ का पानी आपके शुगर लेवल को नियंत्रित रख सकता है.
– यह गरमी के प्रभाव को कम करता है. इसलिए गरमी के मौसम में इसका सेवन लाभकारी है.
– अगर पेट में जलन रही है तो जौ के पानी का सेवन करना चाहिए.
– पथरी के लिए यह अचूक औषधि है. जौ के पानी का डेली सेवन करने से किडनी की पथरी शरीर से बाहर निकल जाती है और किडनी भी स्वस्थ रहती है.
– गठिया और जोड़ों के दर्द के रोगियों को भी जाै का पानी फायदा पहुंचाता है.
– जौ का पानी शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को खत्म करता है. इससे आपका दिल स्वस्थ रहता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >