मिरगी की दवा से हो सकता है अल्जाइमर का इलाज

टोरंटो : अल्जाइमर एक ऐसी बीमार है, जिसके मरीज बढ़ते जा रहे हैं. इस बीमारी के इलाज को लेकर नित्य नये प्रयोग हो रहे हैं, अब वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि मिर्गी की दवा अल्जाइमर के इलाज में मददगार हो सकती है.यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया का अध्ययन इस परिकल्पना की पुष्टि करता है कि […]

टोरंटो : अल्जाइमर एक ऐसी बीमार है, जिसके मरीज बढ़ते जा रहे हैं. इस बीमारी के इलाज को लेकर नित्य नये प्रयोग हो रहे हैं, अब वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि मिर्गी की दवा अल्जाइमर के इलाज में मददगार हो सकती है.यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया का अध्ययन इस परिकल्पना की पुष्टि करता है कि मस्तिष्क की अतिउत्तेजना अल्जाइमर की बीमारी में एक महत्वपूर्ण किरदार अदा करती है और मिर्गी में दौरों की तीव्रता को रोकने या कम करने वाली दवा इसके इलाज में सहायक हो सकती है.

पुराने अध्ययनों में, कई समूहांे में अल्जाइमर के शुरुआती लक्षणों वाले मरीजों और चूहे जैसे जंतुओं पर मिर्गी की दवा लेवेटायरेसेटम के प्रभावों का दो बार क्लीनिकल ट्रायल किया गया.
नये अध्ययन में यूनिवर्सटी के फैकल्टी ऑफ मेडिसन में अल्जाइमर शोध में सक्रिय प्रोफेसर डॉक्टर हाकॉन नेगार्ड ने ब्राइवारसेटम का परीक्षण किया जिसका मिर्गी के इलाज के लिए अभी भी क्लीनिकल ट्रायल किया जाता है. उन्होंने बताया कि दोनों दवाओं के नतीजे बेहद मिलते जुलते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >