सर्दियों में भी जूस पीना है फायदेमंद

ऐसा नहीं कि आप जूस सिर्फ गरमियों में ही पी सकते हैं. सरदी के मौसम में भी जूस पीकर कई बीमारियों से राहत पायी जा सकती है. इस मौसम में प्यास कम लगने से लोग पानी कम पीते हैं और डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं. चाय और कॉफी ज्यादा पीने से गैस, कब्ज, एसिडिटी […]

ऐसा नहीं कि आप जूस सिर्फ गरमियों में ही पी सकते हैं. सरदी के मौसम में भी जूस पीकर कई बीमारियों से राहत पायी जा सकती है. इस मौसम में प्यास कम लगने से लोग पानी कम पीते हैं और डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं. चाय और कॉफी ज्यादा पीने से गैस, कब्ज, एसिडिटी की तकलीफ होने लगती है.

ऐसे में जूस सेहत और स्वाद दोनों के लिहाज से काफी उपयोगी है. इससे खून साफ होता है और शरीर से विषैले पदार्थ दूर होते हैं. यह क्षतिग्रस्त कोशिकाओं के पुनर्निर्माण में सहायक होता है. इससे पाचन तंत्र पर अधिक जोर नहीं पड़ता और पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है. इसके लिए मिरगी से बचने के लिए गाजर का जूस, दाद खाज में अनानास का जूस, गठिया होने पर ककड़ी का जूस फायदेमंद होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >