Diabetes के मरीजों में ब्लड प्रेशर, शुगर लेवर कम करने में असरदार है Vitamin C

मेलबर्न : विटामिन सी मधुमेह से पीड़ित लोगों का बढ़ा हुया शर्करा स्तर पूरे दिन कम रखने में सहायक हो सकता है. एक अध्ययन में यह बात सामने आयी है. डायबिटिज, ओबेसिटी एडं मेटाबोलिज्म नाम से प्रकाशित जर्नल में छपे एक शोध में यह भी पाया गया है कि विटामिन सी मधुमेह के टाइप टू […]

मेलबर्न : विटामिन सी मधुमेह से पीड़ित लोगों का बढ़ा हुया शर्करा स्तर पूरे दिन कम रखने में सहायक हो सकता है. एक अध्ययन में यह बात सामने आयी है.

डायबिटिज, ओबेसिटी एडं मेटाबोलिज्म नाम से प्रकाशित जर्नल में छपे एक शोध में यह भी पाया गया है कि विटामिन सी मधुमेह के टाइप टू से जूझ रहे लोगों का रक्तचाप कम करने में मददगार हो सकता है.

आॅस्ट्रेलिया की डियाकिन विश्वविद्यालय के ग्लेन वेडले के अनुसार इस शोध के परिणामों से लाखों बीमारों की सेहत सुधारने में मदद मिल सकती है.

वेडले ने कहा, हमने पाया कि जिन लोगों पर शोध किया गया था उनमें भोजन करने के बाद शर्करा के स्तर में 36 फीसदी की कमी आयी. उन्होंने कहा कि हाइपरग्लूकेमिया से पीड़ित लोगों के लिए यह बहुत अच्छा समाचार है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >