कैंसर से बचाने में सहायक साइकलिंग

साइकलिंग कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने में सहायक होती है. हाल में हुए शोध के मुताबिक, नियमित रूप से साइकिल चलाने से कैंसर का खतरा कम होता है. यह अध्ययन ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित किया गया है. शोधकर्ताओं के मुताबिक, ऑफिस तक साइकिल से जाना पैदल जाने से भी ज्यादा लाभकारी है. नियमित […]

साइकलिंग कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने में सहायक होती है. हाल में हुए शोध के मुताबिक, नियमित रूप से साइकिल चलाने से कैंसर का खतरा कम होता है. यह अध्ययन ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित किया गया है. शोधकर्ताओं के मुताबिक, ऑफिस तक साइकिल से जाना पैदल जाने से भी ज्यादा लाभकारी है. नियमित रूप से साइकिल चलने से कैंसर का खतरा 45 फीसदी तक कम होता है.
शोध के दौरान 2 लाख, 64 हजार से ज्यादा लोगों के आंकड़ों का अध्ययन किया गया, जिनकी औसत आयु 53 वर्ष थी. रिसर्च के अनुसार, वजन कम करने के लिए आपको एक्सरसाइज के जरिये हफ्ते में कम-से-कम दो हजार कैलोरी बर्न करनी चाहिए और आपको हैरानी होगी कि साइकिल चलाने से हर घंटे 300 कैलोरी बर्न होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >