जानें दादी-नानी के घरेलू नुस्खे

दैनिक जीवन में लोग कई छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करते हैं और इलाज के तौर पर एलोपैथिक दवाएं लेते हैं. इसका साइड इफेक्ट भी हो सकता है, जबकि बुजुर्गों के बताये कई नुस्खे हैं, जो सदियों से आजमाये जा रहे हैं और बेहद प्रभावी भी हैं. जानिए कुछ उपाय. आप दिन में दो बार आंखों […]

दैनिक जीवन में लोग कई छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करते हैं और इलाज के तौर पर एलोपैथिक दवाएं लेते हैं. इसका साइड इफेक्ट भी हो सकता है, जबकि बुजुर्गों के बताये कई नुस्खे हैं, जो सदियों से आजमाये जा रहे हैं और बेहद प्रभावी भी हैं. जानिए कुछ उपाय.
आप दिन में दो बार आंखों में गुलाब जल की 2 या 3 बूंदे डालें. या कॉटन बॉल पर गुलाब जल लगाकर 15 मिनट के लिए आंखों पर रखने से फायदा मिलेगा. यह आंखों में सूजन और जलन को कम करता हैं, जिससे आंखे लाल नहीं रहती हैं.
सूखी खांसी में शहद बेहद प्रभावी घरेलू इलाज है. आप शहद, अदरक का रस और अनार का रस बराबर मात्रा में मिलाएं. फिर इसे दिन में 2 या 3 बार सेवन करें. समस्या दूर होगी.
नमक और गर्म पानी के साथ गार्गल करना गले को शांत करने का अचूक उपाय है. यह बैक्टीरिया को मारता है व सूजन कम करता है. लिंफ नोड्स में सूजन कम करने के लिए गरम पानी से सिंकाई कीजिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >