दही जल्दी जमानी हो तो करें ये उपाय

अगर आप दही जल्‍दी जमाना चाहते हैं तो ये उपाय आपके लिए कारगर साबित होंगे, जानें – बारिश में बिस्किट, बेफर्स आदि को सीलन से बचाने के लिए डिब्बे में थोड़ा-सा सूखा चावल या चीनी डाल कर रखें. – कपड़ों पर से लोहे के धब्बे हटाने के लिए निशान वाली जगह पर थोड़ा-सा नमक लगाएं […]

अगर आप दही जल्‍दी जमाना चाहते हैं तो ये उपाय आपके लिए कारगर साबित होंगे, जानें
– बारिश में बिस्किट, बेफर्स आदि को सीलन से बचाने के लिए डिब्बे में थोड़ा-सा सूखा चावल या चीनी डाल कर रखें.
– कपड़ों पर से लोहे के धब्बे हटाने के लिए निशान वाली जगह पर थोड़ा-सा नमक लगाएं और फिर धो डालें. धब्बे दूर हो जायेंगें.
– बादाम रखने से पहले डिब्बे में थोड़ी-सी चीनी डाल दें. वे लंबे समय तक खराब नहीं होंगे.
– फ्रिज में आधा कटा हुआ नीबू रखने से उसमें बदबू नहीं आयेगी. फ्रिज खोलने पर हमेशा फ्रेशनेस भी फील होगी.
– अगर जामन कम हो या दही जल्दी जमानी हो, तो दूध में एक ताजी हरी मिर्च में नमक लगा कर डाल दें.
– बरसात के दिनों में नमक के डिब्बे में दो-चार दाने चावल के डालने से नमक को नमी नहीं लगती हैं.
– हरी पत्तेदार सब्जियों को सूखने या मुरझाने से बचाने के लिए उन्हें एक एयरटाइट डिब्बे में पेपर नैपकिन बिछा कर रखें. इससे सब्जियां ताजी और हरी-भरी रहेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >