WAY-316606 : यह दवा आपको कभी गंजा नहीं होने देगी...! जानें कैसे

लंदन : बाल झड़ने से परेशान लोगों के लिए यह खबर अच्छी हो सकती है. वैज्ञानकों ने एक ऐसी दवा की पहचान की है, जिससे बालों के गिरने को रोकने में मदद मिल सकती है. वास्तव में ऑस्टियोपोरोसिस के उपचार के लिए यह दवा विकसित की गयी थी. इससे बालों की वृद्धि बेहतर हो सकती […]

लंदन : बाल झड़ने से परेशान लोगों के लिए यह खबर अच्छी हो सकती है. वैज्ञानकों ने एक ऐसी दवा की पहचान की है, जिससे बालों के गिरने को रोकने में मदद मिल सकती है.
वास्तव में ऑस्टियोपोरोसिस के उपचार के लिए यह दवा विकसित की गयी थी. इससे बालों की वृद्धि बेहतर हो सकती है. स्वास्थ्य जर्नल ‘पीएलओएस बायोलॉजी’ में प्रकाशित अध्ययन का परिणाम यह दिखाता है कि यह दवा बालों की जड़ों को मजबूती देने का काम करती है.
ब्रिटेन के मैनचेस्टर विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने यह अध्ययन किया है. वर्तमान समय में केवल मिनोक्सीडिल और फिनास्टेराइड ही पुरुषों के गंजेपन के इलाज के लिए उपलब्ध दवाएं हैं.
हालांकि इन दोनों के हल्के नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिलते हैं और कई बार उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिलती है. ऐसे में मरीजों के पास केवल बालों के प्रतिरोपण की सर्जरी का विकल्प ही शेष रह जाता है.
ऐसे में इंसानों के बालों को मजबूती देने वाले नये तरीके को विकसित किये जाने की जरूरत थी और इस नयी दवा से इस बात की उम्मीद पैदा हुई है. इस अनूठी दवा का नाम WAY-316606 है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >