सिगरेट के शौकीनों में बढ़ी दिल की बीमारी

लाख वैधानिक चेतावनियों और जागरूकता के बाद भी सिगरेट नहीं छोड़ने के कारण युवाओं में दिल की बीमारी हो रही है. यह कहना है आईवैपइन के निदेशक निलेश जैन का. वह गांधी मैदान के पास एक होटल में ‘धूम्रपान से बिगड़ती सेहत और क्या है ई-सिगरेट’ विषय पर कार्यशाला में बोल रहे थे. जैन ने […]

लाख वैधानिक चेतावनियों और जागरूकता के बाद भी सिगरेट नहीं छोड़ने के कारण युवाओं में दिल की बीमारी हो रही है. यह कहना है आईवैपइन के निदेशक निलेश जैन का. वह गांधी मैदान के पास एक होटल में ‘धूम्रपान से बिगड़ती सेहत और क्या है ई-सिगरेट’ विषय पर कार्यशाला में बोल रहे थे.
जैन ने कहा कि हाल ही में अमेरिका के वाशिंगटन में तंबाकू उत्पादन विनियमन व नीति वार्ता का आयोजन हुआ था जहां कई देश से धूम्रपान पर काम कर रहे वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया था. उन्होंने कहा कि कम हानिकारक विकल्प के तौर पर ई-सिगरेट इन दिनों विदेश व भारत के बड़े शहरों में प्रचलित हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >