दीपावली की तैयारी : अपने आशियाने को ऐसे दें नया लुक

बाजार में नये कलेक्शन की भरमार, जुटने लगी है खरीदारों की भीड़ रांची : दीपावली को लेकर बाजार सज चुके हैं. लोग भी अपने आशियाने को नया रूप देने में जुट चुके हैं. घरों को सजाया और संवारा जा रहा है. घर को सजाने के लिए बाजार में आकर्षक आइटम की भरमार है़ डिजाइनर पर्दा, […]

बाजार में नये कलेक्शन की भरमार, जुटने लगी है खरीदारों की भीड़

रांची : दीपावली को लेकर बाजार सज चुके हैं. लोग भी अपने आशियाने को नया रूप देने में जुट चुके हैं. घरों को सजाया और संवारा जा रहा है. घर को सजाने के लिए बाजार में आकर्षक आइटम की भरमार है़ डिजाइनर पर्दा, सोफा कवर, कुशन कवर, बेडशीट, बेड कवर जैसे आइटम की डिमांड अधिक होने के कारण इनके नये कलेक्शन पेश किये गये हैं.

68 हजार तक के बेड कवर

दीपावली के अवसर पर हर कोई नया बेडशीट बिछाना चाहता है़ इसलिए बाजार में एक से बढ़कर एक बेडशीट की पेशकश की गयी है़

सामान्य और ब्रांडेड कंपनियों के बेडशीट के कई डिजाइन उपलब्ध है़ं ब्रांडेड बेडशीट और बेड कवर की बात करें, तो इसकी 40 से अधिक डिजाइन मिल रही है. सामान्य से लेकर किंग साइज तक. प्लेन, डिजिटल प्रिंट्स जैसी डिजाइन की खास डिमांड है़ बेडशीट और बेड कवर की कीमत 1000 से 68 हजार रुपये के बीच है.

कुशन कवर की आकर्षक रेंज

इस दीपावली में कमरे को आकर्षक लुक देने के लिए कुशन कवर की कई रेंज उपलब्ध है़ खास कर टीवी सीरियल और फिल्मों में दिखनेवाले अलग अलग डिजाइन के कुशन कवर भी है़ं अभी खास 12 अलग-अलग डिजाइन के कुशन कवर सेट डिमांड में है़ं बाजार में इसकी 500 से अधिक डिजाइन उपलब्ध है़ इसमें प्लेन, वेलवेट, सीप वर्क, प्रिंटेड जैसी डिजाइन सबको लुभा रही है. इसकी कीमत 200 रुपये प्रति पीस से शुरू है़

कर्टन का नया कंसेप्ट

रेडीमेड कर्टन का कंसेप्ट लोगों को पसंद आ रहा है. इन दिनों मिक्स एंड मैच कंसेप्ट डिमांड में है़ इसके अलावा प्लेन, प्रिंटेड, वेलवेट, नेट, कॉन्टेपररी, क्लासिक, नेचुरल, होस्टिक, इलास्टिक जैसी 400 से अधिक डिजाइन दुकान में उपलब्ध है़ं रेडीमेड परदे की आकर्षक रेंज भी है़ कर्टन लेनिन, कॉटन, पॅालिस्टर कॉटन, प्योर लेनिन, नेट, शेयर कर्टन आदि में उपलब्ध है़ वहीं पर्दे के कपड़े की कीमत 300 रुपये मीटर से शुरू है़

सोफा कवर से दें नया लुक

हर कोई चाहता है कि दीपावली में हर चीज नयी हो़ हालांकि पुरानी चीजों को नया लुक जरूर दिया जा सकता है़ इसी में सोफा कवर है, जिसे बदल कर दीपावली में घर को नया लुक दे सकते है़ं सोफा कवर प्योर लेदर, टेक्सचर, मिक्स एंड मैच, वेलवेट आदि में उपलब्ध है़ं इसकी कीमत 460 रुपये मीटर से शुरू है़

1.5 लाख तक की कालीन

घर को आकर्षक और रिच लुक देने में कालीन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है़ बाजार में कालीन की डेडीनल, ज्योमेट्रिकल, एथनिक जैसी डिजाइन दीपावली के लिए खास तौर पर मंगायी गयी है. साथ ही हैंडमेड के अलावा मशीन से बनाये गये कालीन भी है़ं मशीन से बनाये गये कालीन काफी हल्के होते हैं. इसे साफ करने में आसानी होती है़ इसकी कीमत एक हजार से 1.5 लाख रुपये तक है.

वॉल पेपर

वॉल पेपर काफी पसंद किया जा रहा है़ कम समय में इंस्टैंट पेंट माना जाता है़ इससे घर को पेंट कराने की परेशानी से बचा जा सकता है़ इसे पसंद के अनुसार घर की दीवारों पर चिपकाया जा सकता है़

वॉल पेपर में खास कर डिजिटल प्रिंट्स, ज्योमेट्रिकल प्रिंट, प्रिंटेड, फ्लावर, प्लेन जैसी डिजाइन बाजार में उपलब्ध है. इससे दीवारों का लुक काफी चेंज हो जाता है़ इसे अासानी से साफ किया जा सकता है. मैचिंग के अनुसार लोग इसे लगा भी रहे है़ं वॉल पेपर 3500-20,000 रुपये तक के रोल्स में उपलब्ध है़

कहते हैं संचालक

दीपावली में नयी चीजें पेश की गयी है़ं कर्टन, साेफा कवर, बेड कवर, बेडशीट के अलावा फर्नीचर और क्रॉकरी व एंटिक पीसेस की कई रेंज पेश की गयी़ ग्राहकों की पसंद का खास ख्याल रखा गया है़

मुरारी अग्रवाल, संचालक, आवरण

ग्राहक को क्वालिटी के साथ अच्छा प्रोडक्ट मिले, इसका ख्याल रखा गया है़ सोफा कवर, कुशन कवर, बेड कवर, बेडशीट में प्लेन और डिजिटल प्रिंट्स खास है़ वहीं रेडीमेड कालीन के अलावा कस्टमाइज कालीन भी है़ इसे ग्राहक ऑर्डर देकर भी बनवा सकते है़ं

संजीव चितलांगिया, संचालक, क्राफ्ट

होम फर्निंशिंग के सभी सामान उपलब्ध है़ं डोर मैट, वॉल पेपर, मैटरेस, पेंटिंग, एंटिक पीस, वुडेन फ्लोरिंग, कुशन कवर, एंटिक मिरर, शो पीस, कर्टन आदि की विशाल रेंज है़ दीपावली पर खास कलेक्शन मंगाये गये हैं.

कुमार मनोज, संचालक, होम डेकोर डोरंडा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >