मैं एड़ी दर्द से परेशान हो गयी हूं

मेरी उम्र 30 वर्ष है. अकसर खाना के बाद मुझे ऐसा लगता है, जैसे खाना गले में अटका है और बाहर आ जायेगा. इसका आयुर्वेदिक उपाय बताएं. रचना कुमारी, बोकारो आपको गैस (flatulence) की समस्या है. अविपत्तिकर टैबलेट सुबह और शाम में नियमित रूप से लें. इससे काफी लाभ मिलेगा. मेरे कमर में दर्द रहता […]

मेरी उम्र 30 वर्ष है. अकसर खाना के बाद मुझे ऐसा लगता है, जैसे खाना गले में अटका है और बाहर आ जायेगा. इसका आयुर्वेदिक उपाय बताएं.
रचना कुमारी, बोकारो
आपको गैस (flatulence) की समस्या है. अविपत्तिकर टैबलेट सुबह और शाम में नियमित रूप से लें. इससे काफी लाभ मिलेगा.
मेरे कमर में दर्द रहता है. बेल्ट लगा कर रहती हूं. इसका कोई आयुर्वेदिक उपचार हो तो बताएं.
सोनम देवी (45 साल), झरिया
आप त्रयोदशांग गुगुल और एकांग बीर रस टैबलेट दो-दो टैबलेट सुबह और शाम में लें. लाभ मिलेगा.
मेरी उम्र 22 वर्ष है. बाल झड़ने की समस्या से ग्रसित हूं. कॉलेज में भी शर्ट पर काफी बाल गिरे होते हैं. इससे शर्मिंदगी महसूस होती है.
रोहित सिंह, जहानाबाद
आप त्रिफला चूर्ण में तिल मिला कर उसका सेवन करें तथा महाभृंगराज तेल से बालों की हल्के हाथ से मालिस करें. बाल झड़ने की समस्या से निजात मिलेगी.
मैं माइग्रेन की दवा ले रही हूं, पर खास लाभ नहीं मिल रहा है. आयुर्वेदिक उपाय बताएं.
ममता कुमारी, मुजफ्फरपुर
आप एलोपैथी दवा लेना बंद कर सकती हैं. उसके बदले में आप लेगारेन टैबलेट दो बार और सूतशेखर एक-एक टैबलेट प्रतिदिन दो बार ले सकती हैं.
मुझे अकसर पतला पखाना होता है. कमजोरी भी महसूस होती है. काफी परेशान हूं, क्या करूं?
मधु सिन्हा, गुमला
आप ग्रहणी कपाट रस दो-दो टैबलेट दो बार तथा कुटज वटी दो-दो टैब दो बार लें.
मेरी दोनों पैर की एड़ियों में बहुत दर्द रहता है. यूरिक एसिड की जांच करायी थी. जांच रिपोर्ट के मुताबिक यह 7.2 निकला तथा थायरॉयड का रिपोर्ट TSH 11.7 है. डॉक्टर की दवाई ले रही हूं, किंतु कोई लाभ नहीं मिल रहा.
सेफाली मुखर्जी, झालदा
आप एड़ी का एक्स-रे करा कर रिपोर्ट हमें भेज दें. युरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए दो-दो घंटे पर पानी पीएं. मांसाहारी भोजन तथा चना-मसूर दाल न खाएं. आप कैशोर गुगुल 2-2 गोली तथा रसनादि गुगुल सुबह-शाम लें.
डॉ कमलेश प्रसाद
आयुर्वेद विशेषज्ञ
नागरमल मोदी सेवा सदन राज
अस्पताल, रांची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >