बच्चों के साथ समय बिताने का नहीं मिलता मौका? अपनाएं ये स्मार्ट पैरेंटिंग टिप्स

Parenting Tips: काम और परिवार के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं होता, लेकिन सही तरीके अपनाकर आप अपने बच्चे के साथ मजबूत रिश्ता बना सकते हैं. यहां जानिए कुछ आसान और असरदार टिप्स, जिनसे आप अपनी बिजी लाइफ के बीच भी बच्चों को पूरा समय और ध्यान दे पाएंगे.

Parenting Tips: आज के समय में ज्यादातर पैरेंट्स ऐसे हैं जो कि कामकाजी हैं और उनके लिए बच्चों के साथ समय बिता पाना किसी चैलेन्ज से कम नहीं है. ऑफिस की जिम्मेदारियां और परिवार की जरूरतों को संभालते-संभालते अक्सर पैरेंट्स अपने बच्चों को ही समय देना बंद कर देते हैं. जब पैरेंट्स बच्चों को समय नहीं देते हैं तो इससे रिश्ते में सिर्फ दूरी नहीं आती बल्कि एक कड़वाहट भी रह जाती है. बड़े होने के बाद भी बच्चे शिकायत करते हैं कि उनके माता-पिता ने जब वे छोटे थे तो उनके साथ समय बिताया ही नहीं. अगर आप भी एक कामकाजी पैरेंट हैं लेकिन फिर भी अपने बच्चे के साथ समय बिताना चाहते हैं, तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता पाएंगे. चलिए इन टिप्स के बारे में जानते हैं विस्तार से.

क्वालिटी टाइम को दें प्रायोरिटी

यह बिलकुल जरूरी नहीं है कि आप पूरे-पूरे दिन ही अपने बच्चे के साथ रहें. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि आप जितना भी समय उसके साथ बिता रहे हैं उसे खास बनाएं. पूरे दिन में थोड़ा सा समय अपने बच्चे के लिए निकालें और उस समय अपने बच्चे से उसके पूरे दिन के बारे में पूछें और साथ ही उसके इमोशंस को समझने की कोशिश भी करें. जब आप ऐसा करेंगे तो आपका बच्चे खुद को आपकी जिंदगी में महत्वपूर्ण समझने लग जाएगा.

रोज की ये छोटी आदतें आपके बच्चे को बना सकती हैं स्मार्ट और जीनियस, हर माता-पिता के लिए जानना जरूरी

छोटी-छोटी एक्टिविटीज में उसे करें शामिल

अगर आप काफी ज्यादा बिजी रहते हैं और आपके पास समय बिलकुल भी नहीं है, तो हर दिन के कामों में ही अपने बच्चों को शामिल करना शुरू कर दें. जब आप खाना बना रहे हों, घर की सफाई कर रहे हों या फिर शॉपिंग करने निकले हों, उन्हें भी अपने साथ लेकर निकलें. जब आप ऐसा करेंगे तो आपको बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा और साथ ही वे नयी चीजें भी सीख जाएंगे.

डिजिटल डिस्ट्रैक्शन से बनाएं दूरी

आपको इस बात का ख्याल रखना है कि जब आप अपने बच्चों के साथ हों, तो मोबाइल और लैपटॉप से दूरी बनाकर रखें. अक्सर ऐसा होता है कि पैरेंट्स बच्चों के साथ होने के बाद भी फोन में घुसे हुए रहते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो बच्चे को ऐसा लगता है कि उसे नजरअंदाज किया जा रहा है. जब आप बच्चे के साथ हों तो अपना पूरा ध्यान सिर्फ उसपर ही रखें.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बिना डांट-डपट के बच्चों में डालें अच्छी आदतें, हर माता-पिता के काम आएंगे ये आसान ट्रिक्स

रूटीन बनाएं और उसे फॉलो करें

जब आप एक अच्छा रूटीन बनाते हैं तो उसका फायदा सिर्फ बच्चों को ही नहीं होता, इसका फायदा पैरेंट्स को भी मिलता है. हर रात सोने से पहले अपने बच्चे के साथ बैठकर उसे कहानी सुनाएं या फिर बातें करें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपको बच्चों के साथ समय बिताने का एक फिक्स्ड समय मिल जाता है और बच्चे पूरे दिन इस समय का इंतजार करते रहते हैं.

वीकेंड को बनाएं स्पेशल

बच्चों के साथ समय बिताने के लिए वीकेंड सबसे बेहतर होता है. इस दिन आप अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकते हैं. आप अगर चाहें तो इस दिन अपने बच्चे के साथ आउटिंग प्लान कर सकते हैं या फिर कोई नयी एक्टिविटी भी शामिल कर सकते हैं. आपके ऐसा करने से बच्चे खुश हो जाते हैं और इस रिश्ते को मजबूती भी मिलती है.

यह भी पढ़ें: सुबह की ये 5 आदतें अपनाते ही आपका बच्चा बन सकता है सुपर एक्टिव, हर पैरेंट के लिए जानना जरूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >