Moong Dal Methi Pakora: सर्दियों में लोग गरमा-गरम चाय के साथ पकौड़े खाना पसंद करते हैं. अक्सर लोग बेसन का इस्तेमाल करके पकौड़े बनाते हैं. आप बेसन के आलवा मूंग दाल से भी पकौड़े बना सकते हैं. मूंग दाल से बने पकौड़े का स्वाद लाजवाब होता है. ठंड के मौसम में आप मेथी और मूंग दाल से टेस्टी पकौड़े तैयार कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं मूंग दाल-मेथी के पकौड़े को तैयार करने का तरीका.
मूंग दाल-मेथी के पकौड़े बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- मूंग दाल- 1 कप
- मेथी के पत्ते- 1 कप
- प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
- धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटी हुई)
- अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- हींग- चुटकी भर
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- जरूरत के अनुसार
मूंग दाल-मेथी के पकौड़े को कैसे तैयार करें?
- मूंग दाल-मेथी के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले आप मूंग दाल को अच्छे से धो लें और इसे आप 3-4 घंटे तक भिगो दें. दाल को आप दरदरा पीस लें. इसे आप एक बर्तन में निकाल लें.
- मेथी के पत्तों को धो लें और बारीक काट लें. इसे आप दाल में डाल दें. इसके बाद आप बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ प्याज, धनिया पत्ती और अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दें.
- अब आप धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, हींग और नमक डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें.
- पकौड़े बनाने के लिए कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म हो जाने पर आप तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से को लें और तेल में डाल दें. पकौड़े जब अच्छे से पक जाएं और क्रिस्पी हो जाएं तब आप एक प्लेट में निकाल लें. एक बार में आप 4-5 पकौड़े को फ्राई करें. इस तरीके से आप बचे हुए घोल से सारे पकौड़े बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Winter Special Suji Snacks Ideas: सर्दियों में सूजी से तैयार करें लाजवाब स्नैक्स, ट्राई करें ये आसान रेसिपी आइडियाज
यह भी पढ़ें- Winter Special Rajgira Chikki: सर्दियों में मीठे में कुछ नया करना है ट्राई, तो झटपट तैयार करें राजगिरा चिक्की
