Winter Special Jaggery Tea: सर्दियों के मौसम में गरमा-गरम चाय की चुस्की लेते हुए दोस्तों या परिवार के लोगों से बात करना एक खास अनुभव होता है. दिनभर काम करने के बाद ठंड के मौसम में शाम के वक्त गर्म चाय पीना पूरे दिन की थकान को दूर कर देता है. अक्सर घर में लोग चाय में चीनी डालकर पीते हैं. अगर आप चाय में कुछ अलग स्वाद ट्राई करना चाहते हैं तो गुड़ की चाय को बना सकते हैं. इसे बनाना बहुत आसान है और आपको इसका स्वाद जरूर पसंद आएगा. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से गुड़ की चाय बनाने की रेसिपी.
गुड़ की चाय बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- दूध- आधा कप
- अदरक- 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
- इलायची- 1-2
- पानी- 1 कप
- गुड़- स्वादानुसार (कद्दूकस किया हुआ)
- चाय पत्ती- 1 चम्मच
गुड़ की चाय को कैसे तैयार करें?
- गुड़ की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी डाल दें. इसे आप गर्म कर लें. इसके बाद इसमें आप कद्दूकस किया हुआ अदरक और इलायची को कूटकर डाल दें. अब आप इसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डाल दें. गुड़ जब घुल जाए तब आप इसमें चाय पत्ती को डाल दें. इसमें उबाल आने दें.
- एक दूसरे बर्तन में आप दूध को डालकर गर्म करें.
- जब घुड़ और चाय पत्ती के घोल में अच्छे से उबाल आ जाए तब आप गर्म दूध को इसमें डाल दें और अच्छे से मिला लें. इसे आप थोड़ी देर पका लें. इस तरह से आप गुड़ की चाय को आसानी से तैयार कर सकते हैं. चाय को छानकर कप में निकाल लें. गरमा-गरम चाय के साथ बिस्किट, नमकीन, मठरी या पकौड़े को सर्व कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Winter Special Hara Chana Chilla: ठंड के दिनों में हरे चने से बनाएं टेस्टी चीला, घरवालों को आएगा खूब पसंद
यह भी पढ़ें- Winter Special Rajgira Chikki: सर्दियों में मीठे में कुछ नया करना है ट्राई, तो झटपट तैयार करें राजगिरा चिक्की
