घर में कदम रखते ही क्यों बढ़ जाता है चिड़चिड़ापन? वास्तु शास्त्र में छुपा है इसका जवाब!

Vastu Tips: घर में कदम रखते ही चिड़चिड़ाहट या गुस्सा महसूस होना आम है, लेकिन इसे नजरअंदाज न करें. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की कुछ चीजें आपके मूड पर गहरा असर डालते हैं. इस आर्टिकल में हम जानेंगे वे कौन सी चीजें हैं जिनकी वजह से घर में कदम रखते ही आपको चिड़चिड़ाहट का एहसास होने लगता है.

Vastu Tips: आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की और मददगार साबित होने वाली है जिनका अच्छे से अच्छा मूड घर में कदम रखते ही खराब हो जाता है या फिर उन्हें चिड़चिड़ाहट का एहसास होने लगता है. इसके अलावा कई बार बिना किसी वजह गुस्सा आने लगता है और साथ ही किसी से बात करने का भी मन नहीं करता. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर किसी इंसान के साथ बार-बार ऐसा हो रहा है तो इसे थकान या फिर स्ट्रेस समझकर कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसके पीछे एक मुख्य कारण यह भी है कि हमारे घर की एनर्जी का हमारे दिमाग और बर्ताव पर काफी गहरा असर पड़ता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे कारण बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से घर घुसते ही आपका मूड खराब हो जाता है और साथ ही आप चिड़चिड़ाहट और गुस्सा महसूस करने लग जाते हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

घर का प्रवेश द्वार बिगाड़ सकता है मूड

वास्तु शास्त्र में घर के प्रवेश द्वार को काफी ज्यादा महत्वपूर्ण बताया गया है. मान्यता है कि अगर प्रवेश द्वार गंदा हो, जूते या फिर अन्य चीजें बिखरी हुई हों या फिर दरवाजा टूटा हुआ हो तो घर में निगेटिव एनर्जी काफी आसानी से प्रवेश कर जाती है. इसी वजह से जब आप दरवाजे से घर के अंदर आते हैं तो आपका मन बेचैन होने लगता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार दरवाजे से अजीब आवाजें आना या फिर सही से न खुलना भी चिड़चिड़ेपन की एक बड़ी वजह है.

यह भी पढ़ें: घर में आने वाली इन आवाजों को कभी न करें नजरअंदाज, वास्तु के अनुसार हो सकती हैं बड़े संकट की चेतावनी!

रोशनी और हवा की कमी भी बनती है कारण

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में नेचुरल लाइट और फ्रेश ऑक्सीजन की कमी हो जाए तो भी आपका मन भारी हो सकता है. इसके अलावा अंधेरा, बंद और घुटन भरा माहौल भी आपके दिल और दिमाग पर काफी गहरा असर डालता है. इस तरह के घरों में जो भी लोग रहते हैं वे चिड़चिड़े स्वभाव के हो जाते हैं और बेकार की बातों में भी गुस्सा करना शुरू कर देते हैं.

बिखरा हुआ सामान बढ़ाता है स्ट्रेस

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी बेकार चीजें, टूटे-फूटे सामान और पुराने कपड़े भी कई बार आपकी चिड़चिड़ाहट के पीछे बड़ा कारण बन सकते हैं. एक उलझा हुआ घर आपके मन को भी उलझा देता है. जब आपको अपनी आंखों के सामने चीजें हर हुई दिखती है तो आपका दिमाग शांत नहीं रह पाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में साफ-सफाई और खुलापन ही आपकी पॉजिटिव सोच को बढ़ावा देता है.

रंगों का असर भी होता है गहरा

आपके घर की दीवारों और पर्दों का रंग भी आपके मूड को काफी हद तक अफेक्ट कर सकता है. हद से ज्यादा गहरे या फिर चटक रंग आपको मानसिक तौर पर थकाने का काम करते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार लाल, काला या फिर काफी ज्यादा गहरा रंग आपके अंदर के चिड़चिड़ाहट को बढ़ाता है. अगर आप अपने दिमाग को शांत रखना चाहते हैं तो दीवारों और पर्दों के लिए हल्के रंग जैसे कि क्रीम, लाइट येलो और लाइट ग्रीन जैसे रंगों का चुनाव करें.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर के आसपास दिखें ये 3 घटनाएं तो समझ लें पलटने वाली है किस्मत, धन और खुशियां खुद चलकर आएंगी आपके पास

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >