रोज बिना नहाए बनाते हैं खाना? जानिए इस बारे में क्या है वास्तु शास्त्र के नियम

क्या आप भी बिना नहाए खाना बनाते हैं? हिंदू धर्म में भोजन बनाने और खाने से पहले स्नान और साफ-सफाई का खास महत्व बताया गया है. जानिए शास्त्रों में इसके पीछे क्या मान्यता है और रोजमर्रा की जिंदगी में इन नियमों को कैसे अपनाया जा सकता है.

Vastu Tips: हमारे घरों में अक्सर बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि बिना नहाए खाना नहीं बनाना चाहिए. हिंदू धर्म में भी भोजन बनाने और खाने से पहले साफ-सफाई का खास महत्व बताया गया है. वास्तु शास्त्री बाबा बिमलेश माना जाता है कि स्वच्छ शरीर और शांत मन से बनाया गया भोजन पूरे परिवार के लिए शुभ होता है.

बिना नहाए खाना बनाने के बारे में क्या कहते हैं शास्त्र?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बिना स्नान किए रसोई में जाकर खाना बनाना सही नहीं माना जाता. ऐसा कहा जाता है कि स्नान के बाद शरीर और मन दोनों शुद्ध हो जाते हैं. इसलिए पहले स्नान करने और फिर भोजन बनाने की परंपरा चली आ रही है.

माता अन्नपूर्णा और माता लक्ष्मी से जुड़ी मान्यता

शास्त्रों में रसोई को माता अन्नपूर्णा का स्थान माना गया है. ऐसी मान्यता है कि जहां रसोई साफ रहती है और स्वच्छता का ध्यान रखा जाता है, वहां माता अन्नपूर्णा और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. इसलिए रसोई में साफ-सफाई रखना बहुत जरूरी माना जाता है.

रोजमर्रा की जिंदगी में क्या करें?

अगर संभव हो तो सुबह उठकर पहले स्नान करें और उसके बाद ही खाना बनाएं. अगर किसी वजह से दोबारा खाना बनाना हो, तो कम से कम हाथ, पैर और मुंह अच्छी तरह धो लें. खाना खाने से पहले भी हाथ जरूर धोएं. इससे साफ-सफाई बनी रहती है और सेहत भी अच्छी रहती है.

आज के समय में इसका क्या महत्व है?

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर बार स्नान करके ही खाना बनाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता. लेकिन शरीर और रसोई की साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. साफ हाथों से खाना बनाना और स्वच्छ वातावरण में भोजन करना अच्छी आदत मानी जाती है. इससे स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है और घर का माहौल भी सकारात्मक बना रहता है.

यह भी पढ़ें: सावन में नहीं चाहिए केमिकल वाली मेहंदी? घर पर ऐसे बनाएं 100% नेचुरल हिना, हाथों पर चढ़ेगा गहरा रंग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >