पुराने और पीले दिखने लगे हैं सफेद कपड़े? ये आसान उपाय वापस लाएंगे चमक

सफेद कपड़े समय के साथ पीले और बेजान दिखने लगते हैं. इस लेख में जानें कुछ आसान घरेलू नुस्खे जो आपके सफेद कपड़ों की खोई हुई चमक वापस लाएंगे.

White Clothes Cleaning Tips: सफेद कपड़े पहनने में जितने अच्छे लगते हैं, उनकी सफाई करना उतना ही मुश्किल हो जाता है. कुछ समय बाद सफेद कपड़ों पर पीलापन नजर आने लगता है और उनकी चमक भी कम हो जाती है. खासकर पसीने, धूप, धूल और गलत तरीके से कपड़े धोने की वजह से ऐसा हो सकता है. कई बार डिटर्जेंट का ज्यादा इस्तेमाल भी कपड़ों को नुकसान पहुंचाता है. ऐसे में कुछ आसान तरीकों की मदद से सफेद कपड़ों को फिर से साफ और चमकदार बनाया जा सकता है.

सबसे पहले इन गलतियों से बचें

सफेद कपड़े धोते समय सबसे आम गलती है जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट डालना. इससे कपड़ों पर डिटर्जेंट की परत जम सकती है और वे धीरे-धीरे मटमैले दिखने लगते हैं. इसके अलावा सफेद कपड़ों को रंगीन कपड़ों के साथ धोने से भी बचना चाहिए. गंदी वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने से भी उनकी सफेदी प्रभावित हो सकती है.

ऑक्सीजन ब्लीच से हटाएं पीलापन

अगर सफेद कपड़े काफी पीले हो गए हैं, तो ऑक्सीजन बेस्ड ब्लीच का इस्तेमाल किया जा सकता है. यह कपड़ों के दाग और पीलापन कम करने में मदद करता है. हालांकि, इसे इस्तेमाल करने से पहले पैकेट पर दिए निर्देश जरूर पढ़ें. हर तरह के कपड़े पर ब्लीच इस्तेमाल करना सही नहीं होता.

बेकिंग सोडा भी आएगा काम

घर में रखा बेकिंग सोडा भी सफेद कपड़ों की सफाई में मदद कर सकता है. इसे थोड़े पानी में मिलाकर घोल तैयार करें और कपड़े को कुछ देर भिगो दें. इसके बाद सामान्य तरीके से कपड़े धो लें. यह कपड़ों से आने वाली बदबू को कम करने में भी मदद कर सकता है.

सफेद सिरके से दूर होगी बदबू

सफेद सिरका भी कपड़ों की सफाई में इस्तेमाल किया जाता है. थोड़ी मात्रा में इसे पानी में मिलाकर कपड़ों को भिगोया जा सकता है. इससे कपड़ों की बदबू कम करने में मदद मिल सकती है. हालांकि, सिरका और ब्लीच को कभी भी एक साथ इस्तेमाल न करें.

कपड़े धोते समय रखें इस बात का ध्यान

सफेद कपड़े धोने से पहले उनका केयर लेबल जरूर देख लें. कपड़े के हिसाब से ही पानी का तापमान और डिटर्जेंट चुनें. कपड़े धोने के बाद उन्हें अच्छी तरह सुखाएं, लेकिन तेज धूप में लंबे समय तक छोड़ने से बचें. सही धुलाई और देखभाल से सफेद कपड़े लंबे समय तक नए जैसे दिख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बाथरूम की गंदी टाइल्स चमकानी हैं? महंगे क्लीनर नहीं, ये चीज करें इस्तेमाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >