PHOTOS: आज है National Cappuccino Day, जानिए कॉफी पीने के फायदे

National Cappuccino Day 2023: कॉफी प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि 8 नवंबर को राष्ट्रीय कैपचिनो दिवस है. इसका मुख्य उद्देश्य है कॉफी उत्पादन को बढ़ावा देना. यह दिन कॉफी पीने वालों को समर्पित है. आइए जानते हैं कॉफी के अन्य फायदों के बारे में.

National Cappuccino Day 2023: कॉफी प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि 8 नवंबर को राष्ट्रीय कैपचिनो दिवस है. इसका मुख्य उद्देश्य है कॉफी उत्पादन को बढ़ावा देना. यह दिन कॉफी पीने वालों को समर्पित है. आइए जानते हैं कॉफी के अन्य फायदों के बारे में.

कॉफी पीने के फायदे

विशेषज्ञों के मुताबिक, रोजाना कॉफी पीने से पार्किंसंस रोग का खतरा कम हो जाता है. इसके अलावा कॉफी के सेवन से तनाव से राहत मिलती है और दिमाग भी सक्रिय हो जाता है.

Also Read: PHOTOS: तमिलनाडु घूमने जाएं, तो इन फेमस Beaches पर भी जरूर बिताएं समय, वरना आपकी ट्रिप रह जाएगी अधूरी

कई शोधों से यह बात सामने आई है कि रोजाना कॉफी पीने से अल्जाइमर का खतरा भी कम हो जाता है. यह डिमेंशिया से भी राहत दिलाता है. रोजाना कॉफी का सेवन करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है.

यह टाइप 2 डायबिटीज, ब्रेस्ट कैंसर और लिवर से जुड़ी बीमारियों में भी फायदेमंद साबित होता है. कॉफी टूटे हुए डीएनए की मरम्मत में अहम भूमिका निभाती है.

Also Read: November 2023 में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें, यहां देखिए लिस्ट

रोजाना ब्लैक कॉफी पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है. साथ ही कॉफी के सेवन से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है.

कॉफ़ी एक कैलोरी-मुक्त पेय है जो स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद कर सकता है. इसमें कैफीन प्रचुर मात्रा में होता है जो पाचन तंत्र को सही रखती है और शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाती है.

Also Read: PHOTOS: ऋषिकेश में मौजूद इन रहस्यमयी गुफाओं की कहानी बेहद है डरावनी, भूलकर भी घूमने न जाएं

हम आमतौर पर सुनते हैं कि कैफीन आपके रक्तचाप को बढ़ाने में मदद करता है लेकिन यह सच नहीं है. कॉफी के नियमित सेवन से रक्तचाप बढ़ सकता है लेकिन समय के साथ यह प्रभाव कम हो सकता है. अध्ययनों से पता चलता है कि कॉफी का नियमित सेवन हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है.

कैपचिनो सबसे पसंदीदा कॉफी पेय है जो दूध के झाग से बना है. इस दिन दुनिया भर में लाखों लोग कैपचिनोका आनंद लेते हैं.

Also Read: दिसंबर के महीने में भारत की इन हसीन जगहों पर जरूर जाएं घूमने, आपका दिल झूम उठेगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shweta pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >