Weight Loss Recipe: अपनी डाइट चार्ट में एड करें ओट्स इडली को, जानें विधि

Weight Loss Recipe : अगर आप वजन कम करने के साथ-साथ हेल्दी भी रहना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में कुछ हेल्दी और न्यूट्रिशियस चॉइस शामिल करना चाहिए, आईए इस लेख में जानते है हेल्थि और टेस्टी ओट्स इडली बनाना और इसकी आसान विधि को भी सीखना.

Weight Loss Recipe: अगर आप वजन कम करने के साथ-साथ हेल्दी भी रहना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में कुछ हेल्दी और न्यूट्रिशियस चॉइस शामिल करने चाहिए, ओट्स इडली एक ऐसा सुपरफूड है जो न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि आपके वजन घटाने में भी मदद करता है, ओट्स इडली में कम कैलोरी होती है और यह हाई फाइबर, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होती है, यहां हम आपको बताएंगे ओट्स इडली बनाने की आसान विधि और इसके लाभ:-

– ओट्स इडली के फायदे

– वजन घटाने में सहायक

ओट्स में उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और भूख को नियंत्रित करता है, इससे कम कैलोरी वाली डाइट लेने में मदद मिलती है.

– पाचन को सुधारता है

ओट्स में घुलनशील फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है.

– पोषक तत्वों से भरपूर

ओट्स इडली में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को आवश्यक पोषण प्रदान करते हैं.

Also read : Skin Care Tips: स्किन का रखें ख्याल ये 5 हेल्थि ऑयल के साथ, आप भी करें ट्राई

– ओट्स इडली बनाने की विधि

– सामग्री

1 कप ओट्स (सादा)

1/2 कप सूजी (रवा)

1/2 कप दही

1/2 टीस्पून इंग्रेडीएन्ट (जीरा, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, करी पत्ते)

1/4 टीस्पून बेकिंग सोडा (वैकल्पिक)

1/2 टीस्पून नमक (स्वाद अनुसार)

पानी (आवश्यकतानुसार)

Also read : Vastu Tips: नए घर में न रखें ये 5 गलत चीजों को, जानिए

– विधि

– ओट्स को ग्राइंड करें

सबसे पहले ओट्स को एक मिक्सी में अच्छे से पीस लें ताकि वह महीन पाउडर जैसा हो जाए, इसे ओट्स पाउडर कह सकते हैं.

– सभी सामग्री मिलाएं

अब एक बर्तन में ओट्स पाउडर, सूजी और दही डालें, साथ ही, जीरा, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक और करी पत्ते डालें, स्वाद अनुसार नमक डालें और मिश्रण में पानी डालकर एक स्मूद बैटर तैयार करें.

– इडली स्टीम करें

इडली स्टीमर को पहले से गर्म करें और इडली के सांचों में थोड़ा सा तेल लगाएं, फिर तैयार बैटर को सांचों में डालें और इडली को लगभग 10-12 मिनट तक स्टीम करें.

– चेक करें और सर्व करें

इडली तैयार होने के बाद, उसमें एक कांटा डालकर चेक करें, अगर कांटा साफ निकलता है तो इडली तैयार है, अब उसे चटनी या सांभर के साथ गरम-गरम सर्व करें.

Also read : Buddha Quotes: गुस्से पर रखें काबू, पढ़िये गौतम बुद्ध के ये 5 कोट्स

– टिप्स

  • वैरायटीज: आप ओट्स इडली में अपनी पसंद की सब्जियां जैसे गाजर, मटर, शिमला मिर्च डाल सकते हैं, जो उसे और अधिक पौष्टिक बना सकती हैं.
  • स्मूद बैटर: बैटर को बिल्कुल स्मूद और गाढ़ा रखें ताकि इडली अच्छे से पक सके और उसका टेक्सचर भी सॉफ्ट हो.
  • स्वस्थ तेल का इस्तेमाल: इडली को स्टीम करने के दौरान अधिक तेल का प्रयोग न करें, आप तेल को सिर्फ सांचों में हल्का सा लगाकर स्टीम करें.

Also read : Vidur Niti: जीवन में नहीं आएंगी परेशानियां फॉलो करें विदुर की ये 10 नीतियां

ओट्स इडली एक बेहतरीन और हेल्दी नाश्ता है, जो न सिर्फ वजन कम करने में मदद करता है, बल्कि आपके पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है, इस इडली को डाइट में शामिल करने से आप न केवल वजन घटा सकते हैं, बल्कि अपनी सेहत को भी बेहतर बना सकते हैं, तो अगली बार जब आप इडली बनाए, तो ओट्स को जरूर शामिल करें और इसका स्वाद लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashi Goyal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >