लॉकडाउन में "Wedding From Home" बन रही है लोगों की पसंद

एक मशहूर कहावत है ‘जब लड़का-लड़की राजी, तो क्या करेगा काजी'. यह कहावत अविनाश और कीर्ति पर फिट बैठती है क्योंकि जब दोनों ने परिणय सूत्र में बंधने का फैसला किया तो देशव्यापी लॉकडाउन भी उन्हें रोक नहीं सका

एक मशहूर कहावत है ‘जब लड़का-लड़की राजी, तो क्या करेगा काजी’. यह कहावत अविनाश और कीर्ति पर फिट बैठती है क्योंकि जब दोनों ने परिणय सूत्र में बंधने का फैसला किया तो देशव्यापी लॉकडाउन भी उन्हें रोक नहीं सका. अविनाश और कीर्ति साढ़े तीन साल से एक-दूसरे को जानते हैं और उन्होंने शुरुआत में मध्य प्रदेश के सतना में शाही अंदाज में शादी करने की योजना बनाई थी जिसमें 8000 से अधिक मेहमानों को बुलाने की योजना थी.

जब देशव्यापी बंद ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेरा तो दोनों ने डिजीटल माध्यम से शादी करने का फैसला किया. उनकी शादी गाजियाबाद में वीडियो कॉल के जरिए हुई जबकि मुंबई में एक पुजारी ने अपने घर में शादी को विधिपूर्वक संपन्न कराया. मेहमानों ने दंपत्ति को अपने-अपने घरों से ऑनलाइन आशीर्वाद दिया. अविनाश ने कहा, ‘‘हमने पहले ही इस अप्रैल में शादी करने का इरादा कर लिया था चाहे वह कैसे भी हो.

इसलिए जब हमने ऑनलाइन शादी करने का फैसला किया तो दूसरी बार सोचा तक नहीं.” दंपत्ति ने बताया कि शुरुआत में उनके माता-पिता हिचकिचा रहे थे लेकिन उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया कि कोई भी रीति-रिवाज छोड़ा नहीं जाएगा और बाद में उनके माता-पिता राजी हो गए. विवाह संबंधी एक प्लेटफॉर्म द्वारा आयोजित कराई इस शादी में 10 देशों के 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया. समारोह के बाद मेहमानों को मिठाइयां तथा भोजन देने के लिए उनके घरों पर फूड डिलीवर किया गया. भारत में शादी बड़ा समारोह होती है जिसमें आमतौर पर माता-पिता बढ़ चढ़कर खर्च करते हैं.

सैकड़ों मेहमानों को आमंत्रित किया जाता है और कई दिनों तक जश्न समारोह चलते हैं. पिछले साल एक-दूसरे से ऑनलाइन मिलने वाले सुशेन और कीर्ति दुनिया को यह साबित करना चाहते हैं कि प्यार कोई सीमा नहीं जानता. दोनों ने अप्रैल में जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान में ‘डेस्टीनेशन वेडिंग’ करने की योजना बनाई थी लेकिन बंद के चलते अपनी योजनाएं बदलनी पड़ी. उन्होंने शादी डॉट कॉम की मदद से मेहमानों को ई-निमंत्रण पत्र भेजा.

सुशेन ने कहा, ‘‘हमारे दोस्तों और रिश्तेदारों ने संगीत समारोह के लिए ऑनलाइन कई प्रस्तुतियां तैयार की. आखिरकार हमें एक ‘पंडितजी’ मिले जिन्होंने 100 से अधिक मेहमानों के सामने सभी रस्में अदा कराई.” उनके दोस्तों के अलावा ऑनलाइन की गई इस शादी के लाइव टेलीकास्ट को 16,000 से अधिक लोगों ने देखा. सुशेन अब बंद खत्म होने का इंतजार कर रहा है ताकि कीर्ति मुंबई में उसके साथ आकर रहने लगे और दोनों एक नए सफर की शुरुआत करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >