Viral Video: मौत को चकमा देकर बच निकला हाथी, महिला ड्राइवर से ऐसे बचाई अपनी जान, देखें वायरल वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक स्कूटी सवार सड़क पर जा रहा था कि अचानक एक हाथी सामने आ जाता है, जिसे देखकर स्कूटी सवार कुछ समझ नहीं पाता और आगे बढ़ जाता है.

Viral Video: हाथी और चीटीं को लेकर कई जोक्स बनते हैं, इसके अलावा केवल हाथी पर बनें जोक्स भी काफी वायरल हुआ करते हैं. पर पिछले दिनों सड़क पर एक हाथी के साथ जो हुआ वो काफी मजेदार रहा, हालांकी इस घटना का बुरा परिणाम भी हो सकता था, पर ऐसा हुआ नहीं. इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखाया गया है कि स्कूटी सवार सड़क पर जा रहा था कि अचानक एक हाथी सामने आ जाता है, जिसे देखकर स्कूटी सवार कुछ समझ नहीं पाता और आगे बढ़ जाता है. वैसे देखा जाए तो स्कूटी सवार को हाथी को देखते ही रुक जाना चाहिए था. इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांता नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे अभी तक 11 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.


टला बड़ा हादसा

पिछले दिनों वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर एक स्कूटी सवार महिला जा रही है. तभी सामने से अचानक एक हाथी बीच सड़क पर आ जाता है. हाथी को देखते ही स्कूटी सवार महिला का नियंत्रण भी बिगड़ जाता है और हाथी भी घबरा जाता है. दोनों के बीच टक्कर होते-होते रह जाती है और एक बड़ा हादसा टल जाता है.

वीडियो पर आ रहे हैं मजेदार रिएक्शन

  • वायरल वीडियो को सुशांता नंदा ने शेयर करते हुए लिखा है, महिला की स्कूटी से बच गई हाथी की जान

  • एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, मुझे इसी तरह का आत्मविश्वास चाहिए

  • एक यूजर ने लिखा है, महिलाओं कुछ भी कर सकती हैं, उनके सामने से सबसे शक्तिशाली जानवर को भी हटना ही पड़ता है.

  • एक य़ूजर ने लिखा है मौत को चकमा देकर बच निकला हाथी

  • एक यूजर ने कमेंट किया है, जब महिलाएं तेज स्कूटी चलाती हैं तो हाथी भी डर जाता है

  • वहीं एक यूजर ने लिखा है दीदी से हाथी डर गयी

  • इसके अलावा कई दक्षिण भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कमेंट किया है, कई यूजर्स ने इमोजी के द्वारा भी अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >