Viral Video: इस लड़के ने किचन में लगाया ऐसा देसी जुगाड़, सब बोल रहे वाह-वाह

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़के ने बिना किसी खर्च के एक काम का देसी जुगाड़ ढूंढ निकाला है.

Viral Video: “जुगाड़”, ये एक ऐसा शब्द है जिससे कहीं न कहीं हम सभी लोग वाकिफ हैं, कई लोग समय बचाने के लिए जुगाड़ करते हैं तो कई लोग कामचोरी करने के लिए, ऐसा ही एक कमाल के जुगाड़ का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़के ने अपने किचन में एक ऐसा अनोखा आविष्कार कर दिया है जिसे देखकर लोग उसकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. दरअसल इस वीडियो में लड़के ने चावल के बोरे में एक छेद किया और उसमें एक बोतल का ऊपरी हिस्सा काटकर डाल दिया, अब जब भी उसे चावल निकालना होता है तो वो ढक्कन खोलकर निकाल लेता है और फिर ढक्कन को बंद कर देता है, ऐसा किफायती और शानदार जुगाड़ काफी कम ही देखने को मिलता है इसलिए सोशल मीडिया पर लोग इसे काफी ज्यादा शेयर कर रहे हैं और जमकर इस लड़के की तारीफ कर रहे हैं.

Source: Twitter

Also Read: Viral Video: एक साथ सिर पर 28 ईंटें उठाता लेता है ये मजदूर, वीडियो देख कर दुनिया है हैरान

Also Read: Viral Video: सांप के काटने से क्यों चली जाती है जान, VIDEO में दिखा चौंकाने वाला असर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >