Viral Video: घर में घुसने की कोशिश में हाथी ने मचाई तबाही, वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: हाथी ने घर में घुसने की कोशिश करते हुए किया हंगामा जिसके बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है.

Viral Video:  हाल ही में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक हाथी घर में घुसने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी अपने सूंड से दरवाजे के अंदर सामान को इधर-उधर गिरा देता है. कुछ देर बाद वह वापस जाने लगता है.खुशी की बात यह है कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई. बाद में यह जानकारी सामने आई कि हाथी भूखा था और घर में खाना तलाशने के लिए आया था. वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि कमरे में कुछ लोग मौजूद हैं और वे इस अजीबोगरीब घटना का वीडियो बना रहे हैं. यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. कई यूजर्स इस पर चिंता जता रहे हैं तो वहीं कुछ लोग हाथी की इस हरकत पर हंसी मजाक कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >