Viral Video: नई नवेली दुल्हन को ठेले पर बैठाकर निकला दूल्हा, लोग देखकर हुए हैरान, बोले- क्या मजबूरी थी भाई

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है. वीडियो में एक दूल्हा दुल्हन नजर आ रहे हैं. दूल्हा उसे ठले पर बैठाकर सड़क पर घुमाते दिखा. इस वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं.

Viral Video: आजकल फोटोशूट के लिए लोग क्या से क्या कर जाते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक दूल्हा अपनी दुल्हन को ठेले पर बैठाकर सड़क पर घूमता फिरता दिख रहा है. वीडियो में दूल्हा व्हाइट शेरवानी पहने दिख रहा है और दुल्हन ने रेड लहंगा पहना हुआ है. वह उसे ठेले पर बैठाकर सड़क पार करवाता है, तो कभी उस ठेले को खुद चलाता दिख रहा है. उनके आस-पास के लोग उन्हें रोककर दखने लगते हैं. ये वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @reena.pal.1656 पर शेयर किया गया है. कुछ लोग जहां कपल के इस हरकत पर मजे ले रहे हैं तो कुछ फोटोग्राफर का भी मजाक उड़ा रहे हैं. हालांकि वीडियो में नजर आ रहे दोनों सच में कपल है या फोटोशूट के लिए उन्होंने ये गेटअप लिया है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. वीडियो किसी शहर का है इस बारे में पता नहीं चला है. कुछ लोगों का कहना है कि ये वीडियो इंदौर का है. वीडियो पर यूजर्स कमेंट करने से पीछे नहीं हट रहे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, सब्जी वाले की शादी. एक यूजर ने लिखा, इतनी भी क्या मजबूरी थी भाई की बीवी को ठेला में घूमाना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें- Viral Video: महाकुंभ में यूपी पुलिस के सामने ही अल्लू अर्जुन बोलने लगे- झुकेगा नहीं पुष्पा, वायरल वीडियो ने उड़ाए सबके होश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >