Veg Starter Recipe: झटपट बनाएं क्रंची और टेस्टी वेज स्टार्टर, हर मौके के लिए परफेक्ट

Veg Starter Recipe: आइये जानते हैं की ये टेस्टी वेज स्टार्टर आप कैसे आसानी से बना सकते हैं.

Veg Starter Recipe: अगर आप कुछ टेस्टी और चटपटा खाने का मन बना रहे हैं, तो ये वेज स्टार्टर रेसिपी आपके लिए एकदम परफेक्ट है. इसे बनाना जितना आसान है, इसका स्वाद उतना ही मजेदार है. चाहे पार्टी हो, मेहमान आए हों या शाम की भूख लगी हो, ये रेसिपी हर मौके पर सबका दिल जीत लेती है. बाहर से क्रिस्पी अंदर से मुलायम और टेस्टी सब्जियों का स्वाद इसे खास बनाता है. इसे एक बार ट्राई करने के बाद आप इसे बार बार खाना चाहेंगे. तो आइये जानते हैं की ये टेस्टी वेज स्टार्टर आप कैसे आसानी से बना सकते हैं.

मिक्सचर के लिए

  • तेल – 2 चम्मच
  • हरी मिर्च (कटी) – 2
  • चिली फ्लेक्स – ½ चम्मच
  • प्याज (कटा) – ½
  • गाजर (कटी) – 1
  • बीन्स (कटी) – 5
  • स्वीट कॉर्न – 3 बड़े चम्मच
  • शिमला मिर्च (कटी) – ½
  • जीरा पाउडर – ½ चम्मच
  • धनिया पाउडर – ½ चम्मच
  • आमचूर – 1 चम्मच
  • गरम मसाला – ½ चम्मच
  • नमक – ½ चम्मच
  • उबले आलू (मैश) – 3
  • पनीर (कद्दूकस) – 2 बड़े चम्मच
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच
  • ब्रेड क्रम्स – ¼ कप

स्लरी के लिए

  • मैदा – 1 कप
  • कॉर्न फ्लोर – ½ कप
  • काली मिर्च – ¼ चम्मच
  • नमक – ¼ चम्मच

अन्य

  • ब्रेड क्रम्स (पैंको) – 1 कप
  • तेल – तलने के लिए

विधि

  1. सबसे पहले एक कढ़ाही में तेल गरम करें. उसमें कटी हरी मिर्च और चिली फ्लेक्स डालकर हल्का भूनें ताकि खुशबू आ जाए.
  2. अब इसमें कटा प्याज डालें और प्याज नरम होने तक भूनें. फिर गाजर, फ्रेंच बीन्स, स्वीट कॉर्न और शिमला मिर्च डालकर सब्जियों को थोड़ा हल्का भूनें, पर ज्यादा न पकाएं.
  3. गैस धीमी कर मसाले जैसे जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, आमचूर, गरम मसाला और नमक डालें. मसालों को तब तक भूनें जब तक उनकी खुशबू अच्छी तरह आ जाए.
  4. अब सब्जियों को ठंडा कर बड़े बाउल में निकाल लें. उसमें उबले और मैश किए आलू, कद्दूकस किया हुआ पनीर और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  5. फिर ब्रेड क्रम्स डालकर नरम आटा जैसा मिश्रण तैयार करें. हाथों में तेल लगाकर मिश्रण से छोटी-छोटी टिक्की बनाएं. टिक्की को अपनी पसंद के अनुसार आकार दें.
  6. स्लरी बनाने के लिए मैदा, कॉर्न फ्लोर, काली मिर्च और नमक मिलाकर पानी डालकर गाढ़ा घोल बनाएं.
  7. टिक्की को पहले स्लरी में डुबोएं, फिर ब्रेड क्रम्स में लपेटें. गरम तेल में मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें.
  8. तलने के बाद टिक्कियों को किचन टॉवल पर रखें ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए.
  9. अब गरमागरम वेज स्टार्टर को टोमैटो सॉस के साथ परोसें और एन्जॉय करें.

ये भी पढ़ें: Strawberry Ice Cream Recipe: घर पर बनाएं टेस्टी स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम, गर्मी में लें ठंडक का मजेदार मजा

ये भी पढ़ें: Chinese Pakoda Recipe: झटपट बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी चाइनीज पकोड़े, शाम के स्नैक्स के लिए बेस्ट ऑप्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

Shubhra Laxmi is a lifestyle and health writer with a year-long association with Prabhat Khabar. While she specializes in health, fashion, food, and numerology, her writing is deeply rooted in the human experience. By blending emotional depth with motivational insights, Shubhra aims to inspire readers to live a life that is balanced, mindful, and vibrant.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >