Vastu Tips: तोहफे में भूलकर भी न दें ये चीजें, होगा भारी नुकसान

Vastu Tips: एक्सपर्ट से जानें कि वास्तु के अनुसार कौन सी चीजों को गिफ्ट के रूप में किसी को देना माना जाता है बेहद अशुभ.

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र प्राचीन भारत में उभरा एक विज्ञान है जो हमारे जीवन का एक अहम भाग होता है, वास्तु के नियमों के पालन से ये माना जाता है कि व्यक्ति एक सुखद जीवन जीता है लेकिन वहीं इसके विपरित जाने से उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है, ऐसे में आप जिन तोहफों का लेन देन करते हैं उन्हें लेकर भी वास्तु शास्त्र में कई प्रकार के नियम हैं, कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें अगर आप किसी को भेंट स्वरूप देते हैं तो इससे आप के और आप के संबंधी के रिश्ते खराब हो सकते हैं और अन्य भी कई तरह की समस्याएं सामने आ सकती हैं. ऐसे में जानते हैं बाबा विमलेश (वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ) से कि कौन सी हैं वैसी कुछ चीजें.

हिंसात्मक चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी अपने प्रियजनों को कोई भी नुकीली या हिंसात्मक चीजें जैसे कि चाकू, तलवार या केंची जैसी चीजें कभी भी भेंट स्वरूप नहीं देनी चाहिए, इससे आप के और आप के प्रियजनों के रिश्तों में दरार आती है.

Also Read: Vastu Tips: आर्थिक स्थिति को करना चाहते हैं मजबूत? आज ही अपनाएं वास्तु से जुड़े ये टिप्स

घड़ी

किसी भी व्यक्ति को कभी भी गिफ्ट में घड़ी नहीं देनी चाहिए, चाहे वो दीवार वाली घड़ी हो या हाथ में पहनने वाली, क्योंकि माना जाता है कि ऐसा करने से आप के और आप के घर की सकारात्मक ऊर्जा उनके घर में चली जाती है.

परफ्यूम

कई लोगों के अनुसार परफ्यूम एक बेहतरीन गिफ्ट ऑप्शन है और आप में से भी कई लोगों ने आज तक गिफ्ट में परफ्यूम दिए होंगे लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप किसी को गिफ्ट में परफ्यूम देते हैं तो इससे आप का और उनका रिश्ता खराब होता है, खासकर भूल से भी अपने प्रेमी या प्रेमिका को परफ्यूम न दें, इससे आप का रिश्ता खत्म होने तक की नौबत आ सकती है.

Also Read: Vastu Tips: घर से आज ही हटाएं ये चीजें, दूर होगी दरिद्रता

जूते चप्पल

वास्तु के नियमों के अनुसार, अगर आप किसी व्यक्ति को भेंट में जूते देते हैं तो इससे वह व्यक्ति आप के जीवन से जल्द ही दूर चला जाता है और आप के घर में एक निगेटिव एनर्जी भी आने लगती है.

रूमाल

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रूमाल या तौलिए ऐसी चीजें हैं जिन्हें गलती से भी किसी को भेंट में नहीं देनी चाहिए, यहां तक कि आप को अपना रुमाल किसी के साथ शेयर भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे रिश्तों में लड़ाइयां होने लगती हैं.

Also Read: Vastu Tips: वैवाहिक जीवन में चाहते हैं सुख-शांति? अपनाएं वास्तु से जुड़े ये टिप्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >