Vastu Tips for Pooja Room: घर का सबसे पवित्र और सकारात्मक कोना होता है हमारा पूजा घर. यहां कदम रखते ही मन को शांति मिलती है और हर तरह का तनाव दूर हो जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा घर में रखी हर एक चीज में अपनी एक ऊर्जा होती है. अक्सर हम अनजाने में आस्था के नाम पर कुछ ऐसी चीजें मंदिर में रख देते हैं, जो घर में नेगेटिव एनर्जी ला सकती है. इससे न केवल बरकत रुकती है, बल्कि मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं ऐसी ही 5 चीजों के बारे में, जिन्हें भूलकर भी आपको अपने पूजा घर (Vastu Tips for Pooja Room) में नहीं रखना चाहिए.
1. खंडित मूर्तियां या फटी हुई तस्वीरें
कई बार मंदिर में रखी भगवान की कोई मूर्ति थोड़ी सी टूट जाती है या किसी तस्वीर का कांच चटक जाता है. हम उस मूर्ति को रहने देते हैं. लेकिन वास्तु के हिसाब से यह बहुत बड़ी गलती है. टूटी हुई मूर्तियां नकारात्मक ऊर्जा पैदा (Vastu Tips for Pooja Room) करती हैं. ऐसी मूर्तियों की पूजा करने से पूजा का पूरा फल नहीं मिलता.
2. एक ही देवी-देवता की एक से ज्यादा मूर्तियां
हम जब भी किसी तीर्थ यात्रा पर जाते हैं या कोई हमें गिफ्ट देता है, तो हम भगवान की मूर्तियां लाकर मंदिर में सजा लेते हैं. ऐसे में कई बार एक ही भगवान की तीन-चार मूर्तियां इकट्ठी हो जाती हैं. शास्त्रों के अनुसार, पूजा घर में एक ही देवी-देवता की आमने-सामने या एक से ज्यादा मूर्तियां (Vastu Tips for Pooja Room) नहीं रखनी चाहिए. इससे घर के सदस्यों में आपसी अनबन और तनाव बढ़ता है.
3. पूर्वजों या पितरों की तस्वीरें
हम अपने पूर्वजों से बहुत प्यार करते हैं और उनका सम्मान करते हैं, यह अच्छी बात है. लेकिन कई लोग भावुक होकर अपने दिवंगत माता-पिता या दादा-दादी की तस्वीरें भगवान के साथ ही मंदिर में रख देते हैं. शास्त्रों में इसे सही नहीं माना गया है. देवता और पितर दोनों का स्थान अलग-अलग होता है. भगवान के साथ पितरों की तस्वीर रखने से देव दोष लगता है और घर की सुख-शांति भंग हो सकती है. पूर्वजों की तस्वीरें हमेशा घर की दक्षिण दिशा की दीवार पर लगाएं, पूजा घर में बिल्कुल न रखें.
4. सूखे हुए फूल और बासी माला (Vastu Tips for Pooja Room)
अक्सर हम सुबह भगवान को ताजे फूल चढ़ाते हैं, लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में उन्हें शाम को या अगले दिन हटाना भूल जाते हैं. मंदिर में सूखे हुए फूल, सूखी हुई माला या उपयोग की जा चुकी अगरबत्ती की राख का जमा होना वास्तु दोष पैदा करता है. सूखे फूल मुरझाएपन और दुखों को आकर्षित करते हैं. इसलिए हर सुबह पूजा करने से पहले पुराने फूलों को हटाकर मंदिर को अच्छे से साफ कर लें.
5. उग्र या रौद्र रूप वाली मूर्तियां
पूजा घर शांति और साधना की जगह है. यहां ऐसी मूर्तियां होनी चाहिए जिन्हें देखकर मन शांत हो. मंदिर में कभी भी भगवान के उग्र या क्रोधित रूप वाली तस्वीरें (जैसे – कालभैरव, तांडव करते हुए भगवान शिव, या महिषासुर मर्दिनी रूप में मां दुर्गा) नहीं रखनी चाहिए. ऐसी तस्वीरें घर में अशांति, गुस्सा और क्लेश बढ़ाती हैं. हमेशा शांत, मुस्कुराते हुए और आशीर्वाद देते हुए स्वरूप की ही पूजा करें.
इन 5 चीजों के अलावा, कभी भी पूजा घर में चमड़े की चीजें (जैसे पर्स या बेल्ट), नुकीली चीजें (जैसे कैंची या चाकू) और फालतू का कबाड़ न रखें. मंदिर को हमेशा साफ-सुथरा और सुगन्धित रखें. जब आपका पूजा घर सही नियमों से सजेगा, तो घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली का वास अपने आप होने लगेगा.
यह भी पढ़ें: किस दिशा में बैठकर खाना खाने से चमकती है किस्मत? जानें वास्तु नियम
