कहीं आप भी तो हर सुबह नहीं कर रहे ये 5 गलतियां? जानें वास्तु शास्त्र के जरूरी नियम

Vastu Tips: क्या आप जानते हैं कि आपकी सुबह की छोटी-छोटी आदतें ही आपके पूरे दिन का मूड और किस्मत तय कर सकती हैं? अनजाने में की गई कुछ गलतियां आपकी पॉजिटिव एनर्जी को कम कर देती हैं. जानिए कौन-सी आदतें आपको तुरंत बदल लेनी चाहिए, ताकि दिन बेहतर और सफल बन सके.

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो हमारी डेली रूटीन का हर एक काम हमारे जीवन पर काफी गहरा असर डाल सकता है. खासकर जिन कामों को आप सुबह उठकर सबसे पहले करते हैं, उनका आपको ख्याल जरूर ही रखना चाहिए. जब आप सुबह की शुरुआत सही कामों के साथ करते हैं, तो आपकी जिंदगी पर इसका पॉजिटिव असर पड़ता है. वहीं, कुछ गलत काम आपकी जिंदगी में परेशानियों को लेकर भी आते हैं. आज इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे गलत कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको सुबह उठकर गलती से भी नहीं करना चाहिए. सुबह की ये गलत आदतें आपकी सेहत, कामों और मेंटल हेल्थ पर काफी बुरा असर डाल सकते हैं.

सुबह उठते ही आईना देखना

कई लोगों की यह आदत होती है कि वे सुबह उठते ही सबसे पहले आईना देखते हैं. वास्तु शास्त्र में इस आदत को काफी अशुभ माना गया है. मान्यताओं के अनुसार जब हम सुबह सोकर उठते हैं तो हमारी एनर्जी बैलेंस्ड नहीं होती है और उस समय आईना देखने की वजह से जीवन में निगेटिविटी बढ़ने लगती है. सुबह उठकर आपको सबसे पहले भगवान का नाम लेना चाहिए या फिर अपनी हथेलियों को देखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: अनजाने में की गई ये गलतियां घर में ला सकती हैं दुर्भाग्य, तुरंत नहीं सुधरीं तो होगा नुकसान

गंदे बर्तन या रसोई देखना

सुबह उठते ही आपकी नजर कभी भी गंदे बर्तनों या फिर बिखरी हुई रसोई पर नहीं पड़नी चाहिए. इस तरह की चीजों को देखना काफी ज्यादा अशुभ माना जाता है. आपकी यह आदत घर में निगेटिव एनर्जी को बढ़ाने का काम करती है और साथ ही पैसों से जुड़ी दिक्कतों का भी कारण बनती है. रात को सोने से पहले आपको रसोई की सफाई अच्छे से करनी चाहिए.

बिना नहाये रसोई में जाना

वास्तु शास्त्र में घर की रसोई को सबसे पवित्र जगहों में से एक माना गया है. अगर आप सुबह बिना नहाये रसोई में घुस जाते हैं और खाना बनाते हैं, तो इसे बिलकुल भी अच्छा नहीं माना जाता है. आपकी इस आदत की वजह से घर की पॉजिटिव एनर्जी खराब होती हो. रसोई में घुसने से पहले खुद को अच्छे से साफ करें, उसके बाद ही कोई काम शुरू करें.

यह भी पढ़ें: घर में घटने वाली इन घटनाओं को माना जाता है काफी अशुभ, समझ जाएं जल्द हो सकती हैं पैसों से जुड़ी दिक्कतें

तेज आवाज में बात या झगड़ा करना

सुबह का जो समय होता है, उसे हमेशा शांति और सुकून से भरा हुआ होना चाहिए. अगर आप दिन की शुरुआत ही तेज आवाज, झगड़े या फिर बहस के साथ करते हैं, तो पूरे दिन का माहौल खराब हो सकता है. आपकी यह आदत निगेटिविटी को बढ़ाती है और साथ ही रिश्तों में स्ट्रेस का कारण भी बनती है.

खाली पेट चाय पीना

कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे सुबह उठते ही सबसे पहले चाय पीने की मांग करते हैं. लेकिन यह आदत सिर्फ वास्तु के हिसाब से ही नहीं बल्कि सेहत के हिसाब से भी बिलकुल ठीक नहीं है. जब आप सुबह खाली पेट चाय पीते हैं तो इसका काफी निगेटिव असर आपकी सेहत पर पड़ता है. आपकी इस गलती की वजह से आपके दिन की एनर्जी भी कमजोर पड़ती है. चाय पीने से पहले आपको पानी पीना चाहिए या फिर हल्का नाश्ता भी कर लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें: किचन में रखे टूटे बर्तन बन सकते हैं आपकी परेशानियों की जड़, जानें हैरान करने वाली सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >