Vastu Benefits of Hanging Ganesha Bells at Home: घर में गणेश घंटी लगाई तो खुल सकते हैं भाग्य के द्वार - वास्तु के ये नियम जरूर जानें

घर में गणेश हैंगिंग बेल्स लगाने से कैसे बढ़ती है सकारात्मक ऊर्जा, धन-समृद्धि और शांति? जानें सही दिशा, सही धातु और जरूरी वास्तु टिप्स जो बदल सकते हैं आपके घर का माहौल और किस्मत.

Vastu Benefits of Hanging Ganesha Bells at Home: घर की सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए वास्तु शास्त्र में कई सरल उपाय बताए गए हैं. इन्हीं में से एक है गणेश जी की घंटी (Ganesha Hanging Bells) को घर में सही स्थान पर लगाना.

घर में गणेश घंटी लगाने के चमत्कारी फायदे (Vastu Benefits of Hanging Ganesha Bells at Home)

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार गणेश प्रतीक वाली घंटियां न केवल नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती हैं, बल्कि गुड लक, मनी और मेंटल हेल्थ को भी आकर्षित करती हैं. सही दिशा और सही धातु का चयन करने से इसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है.

घर पर Hanging Ganesha Bells कहां लगानी चाहिए?

वास्तु के अनुसार गणेश घंटी को मुख्य रूप से इन स्थानों पर लगाया जा सकता है:
मुख्य द्वार के ऊपर या पास – इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती
पूजा कक्ष के प्रवेश द्वार पर
लिविंग रूम के उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में
बालकनी या खिड़की के पास, जहां से हवा आती हो
ध्यान रखें कि घंटी ऐसी जगह हो जहां हवा लगने पर मधुर ध्वनि उत्पन्न हो सके. यह ध्वनि वातावरण को शुद्ध करती है.

Ganesha hanging bells at home

वास्तु के अनुसार हैंगिंग गणेश घंटी के लिए कौन सी धातु सबसे अच्छी है?

वास्तु शास्त्र में धातु का विशेष महत्व है:

  • पीतल (Brass) को सबसे श्रेष्ठ धातु माना जाता है, सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है.
  • तांबा (Copper)  स्वास्थ्य और ऊर्जा संतुलन के लिए अच्छा माना जाता है.
  • पंचधातु आध्यात्मिक और वास्तु दृष्टि से अत्यंत शुभ मानी जाती हैं
  • लोहे की घंटी से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह भारी ऊर्जा पैदा कर सकती है.

घर में गणेश घंटी लगाते समय याद रखें जरूरी सावधानियां

  • टूटी या फटी घंटी कभी न लगाएं
  • बहुत तेज और कर्कश ध्वनि वाली घंटी न चुनें
  • घंटी धूल-मिट्टी से मुक्त रखें
  • शौचालय या रसोई के ठीक सामने न लगाएं
  • गणेश जी का मुख घर के अंदर की ओर होना चाहिए

सही तरीके से लगाई गई गणेश घंटी घर में सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग खोल सकती है.

यह भी पढ़ें: Laughing Buddha Placement Tips as per Vastu: लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखने से पहले जान लें वास्तु के ये नियम – सिर्फ खुशियां ही देगी दस्तक

यह भी पढ़ें: Vastu Items for Home Entrance: मुख्य द्वार पर रखें ये 5 महत्वपूर्ण वस्तुएं – बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >