वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

Valentine’s Day Special Strawberry Banana Smoothie: वैलेंटाइन डे के मौके क्यों न कुछ मीठा हो जाए? आज हम आपके लिए लाएं स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी की रेसिपी. इस ड्रिंक का गुलाबी रंग और क्रीमी टेक्स्चर आपके पार्टनर का जीत लेगा.

Valentine’s Day Special: वैलेंटाइन डे पर अगर आप अपने पार्टनर के लिए कुछ टेस्टी और स्पेशल ड्रिंक बनाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. आप झटपट से स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी (Strawberry Banana Smoothie) बना सकते हैं. ये ड्रिंक स्वाद में जितनी लाजवाब होती है, उतनी ही दिखने में भी बेहद खूबसूरत लगती है. इस स्मूदी की खास बात ये है कि इसे बनाने में आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. आप चाहें तो इसे कैंडल लाइट डिनर के साथ सर्व करें या सुबह की शुरुआत अपने पार्टनर को यह स्पेशल ड्रिंक देकर करें. आइए जानते हैं स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी को तैयार करने की विधि. 

स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • स्ट्रॉबेरी- 1 कप
  • पका केला- 1
  • ठंडा दूध- 1 कप
  • चीनी- स्वादानुसार
  • स्ट्रॉबेरी सिरप- जरूरत के अनुसार
  • कटे हुए स्ट्रॉबेरी- 1 चम्मच

यह भी पढ़ें: घर पर ऐसे बनाएं हर खास मौके के लिए टेस्टी हार्ट शेप केक

स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी को कैसे तैयार करें?

  • स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले आप स्ट्रॉबेरी को अच्छे से धोकर साफ कर लें. इसे आप छोटे टुकड़ों में काट लें. स्ट्रॉबेरी को मिक्सी जार में डाल दें.
  • अब आप मिक्सी जार में दूध और स्वादानुसार चीनी को भी डाल दें. इसके बाद पके केले को छोटे टुकड़ों में काटकर डाल दें. सभी चीजों को तब तक अच्छे से ब्लेंड करें जब मिश्रण स्मूद न हो जाए.
  • अब एक कांच के गिलास को लें और इसमें किनारों स्ट्रॉबेरी सिरप को डाल दें. इसके बाद स्मूदी को डाल दें. ऊपर में आप स्ट्रॉबेरी सिरप से दिल का शेप बना लें. बीच में आप कटे हुए स्ट्रॉबेरी को डाल दें. स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी को आप अपने पार्टनर को सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: घर पर ऐसे बनाएं हर खास मौके के लिए टेस्टी हार्ट शेप केक

यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार को सरप्राइज दें स्ट्रॉबेरी केक के साथ, जानें रेसिपी 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >